Begin typing your search...

IND vs ENG: एजबेस्टन का राजा गिल! महज 3 पारियों में तोड़ा विराट का बड़ा रिकॉर्ड; ऐसा करने वाले शुभमन बने पहले भारतीय कप्तान

कप्तान शुभमन गिल ने पहले वनडे मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 80 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ ही गिल ने विराट कोहली के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

shubman gill
X

shubman gill

( Image Source:  X/ @ShubmanGill )

IND vs ENG 1st ODI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में जीत के साथ शानदार आगाज किया है. पहला मुकाबला एजबेस्टन स्टेडियम में 14 जुलाई को खेला गया, जिसमें शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 6 विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 80 रनों की पारी खेली, हालांकि क्रैम्प्स के चलते उनको रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था, लेकिन इस पारी के चलते गिल ने विराट कोहली के एक सालों पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अब एजबेस्टन के मैदान पर खास उपलब्धि हासिल करने वाले गिल पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं.

गिल ने कौनसा रिकॉर्ड बनाया?

इस मुकाबले में 80 रन बनाते ही शुभमन गिल ने एजबेस्टन मैदान पर बतौर भारतीय कप्तान अपने 500 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए।.इसके साथ ही वह इंग्लैंड के किसी एक मैदान पर 500 या उससे अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए. अब एजबेस्टन में उनके नाम कुल 510 अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हो चुके हैं, जो भारतीय कप्तानों के लिए एक नया रिकॉर्ड है.

विराट कोहली का कौनसा रिकॉर्ड टूटा?

शुभमन गिल ने एजबेस्टन में भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. कोहली ने 2017 से 2019 के बीच यहां पांच मैचों की छह पारियों में 469 रन बनाए थे. वहीं गिल ने केवल तीन पारियों में ही 510 रन बनाकर कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. खास बात यह है कि इस दौरान उनका औसत 255.00 रहा है, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा है.

इंग्लैंड के किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा रन

1. शुभमन गिल- 510 रन (एजबेस्टन)

2. मोहम्मद अजहरुद्दीन- 322 रन (ओल्ड टैफर्ड)

3. विराट कोहली- 306 रन (द ओवल)

विराट कोहली
अगला लेख