वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले टेस्ट में 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान सिर्फ़ 120 रन पर ऑल आउट हो गया, जबकि बाबर आज़म 58 रन बनाकर नॉट आउट रहे. सोशल मीडिया पर उनकी बल्लेबाज़ी, कप्तानी और स्ट्राइक रोटेशन को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है.