Begin typing your search...

सीमा पर सैन्य गतिविधि, आतंकी साजिश और बाजार में गिरावट... 2026 के लिए एस्ट्रोलॉजर सुमिताचार्य ने किए कई दावे

X

ज्योतिषाचार्य सुमिताचार्य ने 2026 के अलग-अलग महीनों के लिए कई बड़ी भविष्यवाणियां की हैं. उन्होंने दावा किया कि जुलाई-अगस्त के दौरान पूर्वोत्तर और बंगाल में हिंसा तथा किसी बड़े आतंकी नेटवर्क के खुलासे की संभावना है. उन्होंने सितंबर-अक्टूबर में जन पलायन, धार्मिक हिंसा और अक्टूबर-नवंबर में शेयर बाजार में गिरावट जैसे दावे भी किए. सुमिताचार्य ने कहा कि उनकी भविष्यवाणियां किसी दिव्य शक्ति पर नहीं, बल्कि ग्रहों की गणना पर आधारित होती हैं. उन्होंने माना कि यदि जन्मतिथि या अन्य आंकड़े गलत हों तो गणना में त्रुटि हो सकती है. उनका कहना है कि भविष्यवाणियां पूरी तरह अचूक नहीं होतीं, लेकिन अब तक उनकी कई भविष्यवाणियां सही साबित होने का दावा किया गया है.


India News
अगला लेख