Begin typing your search...

मिलिए भारत को 11 गोल्ड मेडल जिताने वाले सितारों से, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाया जलवा- अब तक 35 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित इन खेलों में भारत ने कई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वेटलिफ्टिंग से लेकर बॉक्सिंग, जूडो, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स तक भारतीय एथलीटों ने तिरंगा लहराया है.

मिलिए भारत को 11 गोल्ड मेडल जिताने वाले सितारों से, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाया जलवा- अब तक 35 मेडल
X
( Image Source:  ANI )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 1 Aug 2026 11:18 PM IST

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित इन खेलों में भारत ने कई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वेटलिफ्टिंग से लेकर बॉक्सिंग, जूडो, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स तक भारतीय एथलीटों ने तिरंगा लहराया है.

अब तक भारत के खाते में 35 पदक आ चुके हैं, जिनमें 11 गोल्ड, 16 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल हैं. खास बात यह है कि इस बार भारतीय महिला खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए. आइए जानते हैं भारत को गोल्ड दिलाने वाले 11 चैंपियनों के बारे में.

1. मीराबाई चानू- वेटलिफ्टिंग (महिला 48 किग्रा)

स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का पहला स्वर्ण पदक दिलाया. उन्होंने महिला 48 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड बनाया.

2. शर्मिला - पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)

पैरा एथलेटिक्स में शर्मिला ने महिला शॉट पुट F57 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. उन्होंने दमदार थ्रो के साथ प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा.

3. दिलीप गावित – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)

दिलीप गावित ने पुरुष 100 मीटर T47 स्पर्धा में शानदार दौड़ लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उनकी जीत ने भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम का मनोबल बढ़ाया.

4. अस्मिता डे – जूडो (महिला 48 किग्रा)

भारतीय जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने महिला 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. यह जूडो में भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रही.

5. हर्ष सिंह – जूडो (पुरुष 60 किग्रा)

हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग में शानदार मुकाबला जीतकर भारत को एक और गोल्ड दिलाया. जूडो में भारत के लिए यह यादगार प्रदर्शन रहा.

6. प्रीति पवार – बॉक्सिंग (महिला 54 किग्रा)

हरियाणा की मुक्केबाज प्रीति पवार ने महिला 54 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने फाइनल में बेहतरीन तकनीक और आक्रामक खेल दिखाया.

7. जैस्मिन लांबोरिया – बॉक्सिंग (महिला 57 किग्रा)

विश्व की शीर्ष मुक्केबाजों में शामिल जैस्मिन लांबोरिया ने महिला 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीतकर भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला.

8. सोमन राणा – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष शॉट पुट F57)

सोमन राणा ने सीजन बेस्ट प्रदर्शन करते हुए पुरुष शॉट पुट F57 स्पर्धा में गोल्ड जीता. उन्होंने अपने शानदार थ्रो से प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया.

9. साक्षी चौधरी – बॉक्सिंग (महिला 51 किग्रा)

भिवानी की स्टार बॉक्सर साक्षी चौधरी ने महिला 51 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. उनका प्रदर्शन पूरी प्रतियोगिता में शानदार रहा.

10. प्रिया घंघास – बॉक्सिंग (महिला 60 किग्रा)

प्रिया घंघास ने महिला 60 किलोग्राम वर्ग में कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. पहले राउंड में पिछड़ने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की.

11. अरुंधति चौधरी – बॉक्सिंग (महिला 70 किग्रा)

अरुंधति चौधरी ने महिला 70 किलोग्राम वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत का 11वां स्वर्ण पदक जीता. उनकी जीत के साथ भारतीय बॉक्सिंग टीम ने नया इतिहास रच दिया.

भारत का अब तक का पदक प्रदर्शन

गोल्ड: 11

सिल्वर: 16

ब्रॉन्ज: 8

कुल पदक: 35

बॉक्सिंग में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार भारत ने बॉक्सिंग में 6 स्वर्ण पदक जीते हैं. प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी ने गोल्ड जीतकर भारतीय मुक्केबाजी को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. यह प्रदर्शन ग्लासगो 2026 में भारत के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक बन गया.

अगला लेख