Begin typing your search...

'भारत दुनिया की सबसे मजबूत टीम, उसे हराना बेहद मुश्किल', पाकिस्तान के हेड कोच का बड़ा बयान, अपनी टीम के प्रदर्शन पर क्या बोले?

पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन ने कहा है कि सिर्फ भारत के खिलाफ प्रदर्शन के आधार पर पाकिस्तान टीम को आंकना सही नहीं है. उनका कहना है कि मौजूदा समय में भारत दुनिया की सबसे मजबूत टीम है और लगभग हर टीम उसके खिलाफ संघर्ष कर रही है.

pakistan coach mike hesson on india dominance
X

Pakistan Coach Mike Hesson  

( Image Source:  x.com/sarkarstix )

Pakistan Coach on India Dominance: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन (Mike Hesson) ने भारत के खिलाफ लगातार हार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टीम को सिर्फ भारत के खिलाफ मैचों के आधार पर जज नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि मौजूदा समय में टीम इंडिया विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम है और लगभग हर देश उसके सामने संघर्ष कर रहा है.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में हेसन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले एक दशक से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है. दोनों टीमें अब सिर्फ ICC टूर्नामेंट और एशिया कप जैसे मल्टीनेशन इवेंट्स में आमने-सामने होती हैं. ऐसे में हर मुकाबले का दबाव बेहद ज्यादा होता है और उसी के आधार पर पूरी टीम का आकलन करना उचित नहीं है.

माइक हेसन ने क्या-क्या कहा?

  • माइक हेसन ने कहा कि भारत सिर्फ अच्छी टीम नहीं, बल्कि बाकी सभी टीमों से काफी आगे है. उन्होंने कहा कि दुनिया की हर टीम इस समय भारत को हराने के लिए संघर्ष कर रही है और पाकिस्तान अकेला ऐसा देश नहीं है जिसे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
  • पाकिस्तानी कोच ने कहा कि एशिया कप में हमने भारत को छोड़कर बाकी सभी मुकाबले जीते थे. हकीकत यह है कि इस समय दुनिया की हर टीम भारत को हराने में संघर्ष कर रही है.
  • हेसन का मानना है कि पाकिस्तान के बाकी अच्छे प्रदर्शन पर ज्यादा चर्चा नहीं होती, क्योंकि पूरा फोकस सिर्फ भारत के खिलाफ मैचों पर रहता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हाल के बड़े टूर्नामेंटों में भारत को छोड़कर अधिकांश मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन लोगों की नजर सिर्फ भारत के खिलाफ नतीजों पर रहती है.
  • कोच ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार सिर्फ भारत और इंग्लैंड के खिलाफ हुई थी, जबकि बाकी मैच टीम ने अपने नाम किए थे.
  • पाकिस्तान के कोच ने दावा किया कि पिछले एक साल में टीम के प्रदर्शन में बड़ा सुधार आया है. उन्होंने कहा कि 2023 से 2025 के बीच पाकिस्तान ICC टूर्नामेंटों में ग्रुप स्टेज से भी आगे नहीं बढ़ पा रहा था, लेकिन अब टीम लगातार मैच जीत रही है.
  • हेसन के मुताबिक, पहले पाकिस्तान लगभग 20 प्रतिशत मुकाबले जीत रहा था, जबकि अब जीत का प्रतिशत करीब 75 फीसदी तक पहुंच गया है. उनके अनुसार यह टीम के विकास का बड़ा संकेत है और पाकिस्तान सही दिशा में आगे बढ़ रहा है.
  • भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक कारणों से द्विपक्षीय क्रिकेट लंबे समय से बंद है. दोनों टीमें अब केवल ICC और एशियाई टूर्नामेंटों में भिड़ती हैं, जहां पिछले कुछ वर्षों में भारत का पलड़ा लगातार भारी रहा है.
क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख