Begin typing your search...

Jacob Bethell की इंडियन रूमर्ड गर्लफ्रेंड अंकिता पटेल कौन, क्या IPL के दौरान शुरू हुई प्रेम कहानी? सोशल पर तस्वीरें वायरल

सोशल मीडिया पर जैकब बेथेल की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह एक भारतीय लड़की के साथ बेहद करीब नजर आ रहे हैं. तस्वीर सामने आने के बाद फैंस के बीच उनकी रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

Jacob Bethell rumored girlfriend
X

Jacob Bethell rumored girlfriend

( Image Source:  X/ @RCBTweets, @broskyxn )

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा स्टार खिलाड़ी जैकब बेथल इन दिनों अपने खेल से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह एक भारतीय लड़की के साथ बेहद करीब नजर आ रहे हैं. तस्वीर सामने आने के बाद फैंस के बीच उनकी रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

वायरल फोटो में जैकब बेथल एक लड़की के गले में हाथ डाले दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यह तस्वीर आईपीएल 2026 के दौरान की है, जब बेथल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा थे. तस्वीर के वायरल होते ही क्रिकेट फैंस के मन में एक ही सवाल उठने लगा कि आखिर यह मिस्ट्री गर्ल कौन है और दोनों का क्या रिश्ता है?

कौन हैं जैकब बेथल के साथ लड़की?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में जैकब बेथल के साथ दिखाई देने वाली युवती का नाम अंकिता पटेल बताया जा रहा है. अंकिता एक जानी-मानी सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियों के साथ काम किया है. मेकअप इंडस्ट्री में अंकिता की पहचान एक प्रोफेशनल और लोकप्रिय आर्टिस्ट के तौर पर है. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कई सेलिब्रिटीज के साथ तस्वीरें और प्रोफेशनल वर्क देखने को मिलते हैं.

X/@ViratFanTeam

किसने शेयर की तस्वीर?

दिलचस्प बात यह है कि जैकब बेथल और अंकिता पटेल की वायरल तस्वीर खुद अंकिता के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई थी. तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गईं. हालांकि, अब तक न तो जैकब बेथल और न ही अंकिता पटेल की ओर से किसी भी तरह के रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि की गई है. ऐसे में फिलहाल यह चर्चा केवल सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों तक ही सीमित है.

X/ @ViratFanTeam

IPL 2026 में कैसा रहा जैकब का प्रदर्शन?

आईपीएल 2026 जैकब बेथल के लिए कुछ खास नहीं रहा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से उन्हें कुल 7 मुकाबलों में खेलने का मौका मिला, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. बेथल ने पूरे सीजन में सिर्फ 96 रन बनाए. लगातार खराब प्रदर्शन के कारण उनका अभियान ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा और सीजन के बीच में ही वह इंग्लैंड लौट गए थे.

आईपीएल खत्म होने के बाद जैकब बेथल फिलहाल इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ जुड़े हुए हैं. वह इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड का हिस्सा हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

अगला लेख