Begin typing your search...

'बॉलिंग एवरेज 100 की, बैटिंग औसत 9 की...', पाक के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वाड पर यह क्यों बोले वसीम अकरम?

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए रिकॉर्ड समय में स्टेडियम तैयार करने को लेकर पीसीबी को बधाई दी. इसके साथ ही, उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित पाकिस्तान के स्क्वाड पर भी प्रतिक्रिया दी है. अकरम ने कहा कि बाबर आजम को फखार जमान के साथ ओपनिंग करनी चाहिए, जबकि मोहम्मद रिजवान को मिडिल ऑर्डर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए.

बॉलिंग एवरेज 100 की, बैटिंग औसत 9 की..., पाक के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वाड पर यह क्यों बोले वसीम अकरम?
X

ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 31 जनवरी को अपने स्काड का एलान किया. फखर जमान की टीम में वापसी हुई है, जबकि सैम अयूब को चोटिल होने की वजह से टीम में शामिल नहीं किया गया है. अब इस स्काड पर पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम का बयान सामने आया है. उन्होंने रिकॉर्ड समय में स्टेडियम को तैयार करने को लेकर पीसीबी को बधाई दी है.

अकरम ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को रिकॉर्ड समय में स्टेडियम तैयार करने के लिए बधाई. यह बहुत बड़ी बात है.

'पिछले 20 मैचों में गेंदबाजी औसत 100 है'

पाकिस्तान के स्काड पर पूर्व कप्तान ने कहा कि फहीम अशरफ टीम में आए हैं. इसके लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन पिछले 20 मैचों में उनका गेंदबाजी औसत 100 और बल्लेबाजी औसत 9 है. खुशदिल शाह भी अचानक टीम में आए हैं. हम केवल एक स्पिनर ले रहे हैं.

अकरम ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत ने 3-4 स्पिनरों को शामिल किया है. इसके पीछे कोई कारण होना चाहिए, लेकिन अब टीम का चयन हो गया है. मैं पाकिस्तान को शुभकामनाएं देता हूं. घर पर खेलने पर थोड़ा दबाव होगा, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे सेमीफाइनल में पहुंचेंगे.

फखर जमान की वापसी पर जताई खुशी

पूर्व तेज गेंदबाज ने फखर जमान की चोट के बाद वापसी पर कहा कि अल्लाह का शुक्र है कि नियमित सलामी बल्लेबाज जमान टीम में वापस आ गया है. वह दुनिया में व्हाइट बॉल क्रिकेट के मुख्य खिलाड़ियों में से एक है. उन्होंने कहा कि सलामी बल्लेबाज के रूप में मैं बाबर आजम को देखना चाहूंगा, क्योंकि उनके पास शानदार तकनीक है. अगर वे पूरे 50 ओवर खेलते हैं तो शतक लगा सकते हैं. टीम की बल्लेबाजी उनके इर्द गिर्द घूमती है. मोहम्मद रिजवान को मिडिल ऑर्डर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए.

अकरम ने कहा कि नसीम शाह वापस आ गए हैं. शाहीन शाह अफरीदी भी हैं, हैरिस रउफ और मोहम्मद हसनैन भी हैं, लेकिन मुझे लगता है कि एक ऑलराउंडर पर निवेश करना चाहिए था. जमाल टीम में नहीं है.

19 फरवरी से होगी चैंपियस ट्रॉफी

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है. हाइब्रिड मॉडल पर इसका आयोजन होगा. भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा. पाकिस्तान के स्क्वाड में शामिल तीन खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम में शामिल थे. इनमें बाबर आजम, फखर जमान और फहीम अशरफ शामिल हैं.

क्रिकेट न्‍यूजस्‍पोर्ट्स न्‍यूज
अगला लेख