Begin typing your search...

क्या लड़कियों को अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजते हैं गुरनूर बराड़, क्यों सोशल पर वायरल हो रही प्राइवेट चैट और तस्वीरें; क्या है मामला?

सोशल मीडिया पर क्रिकेटर गुरनूर बराड़ को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है, कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि बराड़ स्नैपचैट पर लड़कियों को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजते हैं.

Gurnoor Brar
X

Gurnoor Brar

( Image Source:  ANI )

गुरनूर बराड़ ने इस साल ही टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया, जिसके बाद से लगातार उनको वनडे टीम में खेलते हुए देखा जा रहा है. अब न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी गुरनूर भारतीय टीम का हिस्सा है. लेकिन अब सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी के ऊपर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं, साथ गुरनूर की कुछ तस्वीरें और चैट भी वायरल हो रही है. कुछ वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि वह स्नैपचैट के जरिए कई महिलाओं से संपर्क करते हैं और बातचीत के दौरान कथित तौर पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजते हैं. इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की जा रही है, जिसमें एक व्यक्ति बाथरूम के शीशे के सामने सेल्फी लेता दिखाई दे रहा है.

दावा है कि यह तस्वीर गुरनूर बराड़ की है, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर सामने आए इन दावों के मुताबिक, क्रिकेटर महिलाओं से उनकी निजी तस्वीरें साझा करने के लिए भी कहते हैं. पोस्ट में कुछ महिलाओं के अनुभवों का हवाला देते हुए उनके व्यवहार पर सवाल उठाए गए हैं. हालांकि, अभी तक इन आरोपों की पुष्टि करने वाले स्वतंत्र सबूत या कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

गुरनूर बराड़ पर क्या लगाए गए आरोप?

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि गुरनूर बराड़ स्नैपचैट पर कई महिलाओं को जोड़ते हैं और उनसे बातचीत शुरू करते हैं. आरोपों के मुताबिक, बातचीत के दौरान वह कथित तौर पर अश्लील और यौन संकेतों वाले संदेश भेजते हैं. आरोप है कि वह महिलाओं को अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भेजते हैं. दावा किया गया है कि वह महिलाओं से उनकी अंतरंग तस्वीरें साझा करने के लिए कहते हैं.

पोस्ट के मुताबिक, जब महिलाएं ऐसा करने से मना करती हैं या अपनी असहजता जाहिर करती हैं, तो वह उन्हें ब्लॉक कर देते हैं. एक महिला ने कथित तौर पर दावा किया है कि उसे भी उनकी ओर से बिना मांगे अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले थे.

मनमीत कौर को लेकर क्या दावा?

वायरल पोस्ट में मनमीत कौर नाम की एक महिला का भी जिक्र किया गया है. आरोप लगाने वालों का दावा है कि गुरनूर बराड़ उनके साथ गंभीर रिश्ते में हैं और उन्हें कथित तौर पर इस व्यवहार की जानकारी नहीं है. हालांकि, इस रिश्ते और इससे जुड़े दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

कब किया था भारत के लिए डेब्यू?

गुरनूर बराड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के लिए 13 जून 2026 को अपना वनडे डेब्यू किया था. अभी तक वे टीम इंडिया के 9 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं, इस दौरान उन्होंन गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट चटकाए हैं. हालांकि अभी तक उनको टेस्ट और टी20 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है.

अगला लेख