कस्टम-मेड, यूनिक नंबर और स्पेशल डिजाइन, FIFA World Cup 2026 जीतने पर ट्रॉफी के साथ मिलेगी खास गोल्ड रिंग
FIFA World Cup 2026 में इस बार विजेता टीम को एक नई चीज मिलेगी. ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ खिलाड़ियों को खास कस्टम-मेड चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी, जिस पर यूनिक नंबर और स्पेशल डिजाइन होगा.
FIFA World Cup 2026 जीतने पर ट्रॉफी के साथ मिलेगी ये गोल्ड रिंग
FIFA World Cup 2026 का खिताबी मुकाबला इस बार स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा. दुनिया भर के फुटबॉल फैंस की नजर इस महामुकाबले पर टिकी है. इस बार चैंपियन बनने वाली टीम को सिर्फ चमचमाती ट्रॉफी और गोल्ड मेडल ही नहीं, बल्कि पहली बार एक खास कस्टम-मेड चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी.
इस रिंग को खास डिजाइन के साथ तैयार किया जाएगा. हर रिंग पर यूनिक नंबर होगा, एक तरफ FIFA World Cup ट्रॉफी की डिजाइन होगी, जबकि दूसरी तरफ विजेता टीम की पहचान दिखाई जाएगी. यही वजह है कि यह रिंग खिलाड़ियों के लिए उनकी विश्व कप जीत की हमेशा याद दिलाने वाली खास निशानी बनेगी.
क्या पहली बार मिलेगी चैंपियनशिप रिंग?
फीफा के इतिहास में पहली बार किसी वर्ल्ड कप विजेता टीम को ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ बेस्पोक (कस्टमाइज्ड) चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी. यह परंपरा अमेरिकी खेलों से इंस्पायर्ड है, जहां बड़ी चैंपियनशिप जीतने वाली टीमों को यादगार के तौर पर खास रिंग दी जाती है.
कितनी रिंग्स होंगी तैयार?
फीफा इस टूर्नामेंट की याद में कुल 2,026 रिंग्स तैयार कराएगा. इनमें से 30 रिंग्स सिर्फ विजेता टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए होंगी. वहीं, बाकी 1,996 रिंग फुटबॉल फैंस के लिए यादगार के रूप में खरीदने के लिए मिलेंगी.
क्या होगा रिंग में खास?
हर रिंग को अलग पहचान देने के लिए उसे खास तरीके से तैयार किया जाएगा. एक तरफ फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी की डिजाइन होगी, जबकि दूसरी तरफ चैंपियन टीम की पहचान और अचीवमेंट्स को दिखाया जाएगा. हर रिंग पर अलग नंबर होगा, उसे पहनने वाले के मुताबिक तैयार किया जाएगा और उसके साथ ऑथेंटिसिटी सर्टिफिकेट भी मिलेगा.
खिलाड़ियों को कब मिलेगी रिंग?
फाइनल मैच खत्म होने के तुरंत बाद विजेता टीम के कप्तान और मुख्य कोच को जश्न के दौरान प्रोविजनल चैंपियनशिप रिंग दी जाएगी. इसके बाद खिलाड़ियों के हाथ के माप के अनुसार उनकी फाइनल रिंग तैयार की जाएगी और ऑफिशियल सेरेमनी में उन्हें गिफ्ट की जाएगी.




