England Vs India 2nd ODI: कार्डिफ में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 9 रन बनाते ही पाकिस्तान के दिग्गज कप्तान को छोड़ा पीछे
England Vs India 2nd ODI: कार्डिफ में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 9 रन बनाते ही पाकिस्तान के दिग्गज कप्तान रहे इंजमाम-उल-हक को पीछे छोड़ दिया.
रोहित शर्मा
England Vs India 2nd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया. वे अब इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने इंजमाम-उल-हक को पीछे जड़ा है.
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले रोहित शर्मा को इंजमाम-उल-हक का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 20 रन की जरूरत थी. पहले वनडे में उन्होंने 11 रन बनाए. दूसरे वनडे में 9 रन बनाते ही उन्होंने इंजमाम को पीछे छोड़ दिया.
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले रोहित शर्मा के नाम 285 वनडे मैचों की 277 पारियों में 11720 रन थे. अब उनके 287 मैचों की 279 पारियों में 11740 से ज्यादा रन हो चुके हैं. इंजमाम-उल-हक के नाम 11720 रन हैं.
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने किसने बनाए हैं?
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं. उन्होंने 463 मैचों में 18426 रन बनाए हैं, जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक है. वहीं, विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं. उनके नाम 313 मैचों में 14802 रन हैं, जिसमें 54 शतक और 77 अर्धशतक शामिल हैं.
रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय
रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर, दूसरे नंबर पर विराट कोहली और तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा है.
ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- सचिन तेंदुलकर
- विराट कोहली
- कुमार संगकारा (404 मैच, 14234 रन)
- रिकी पोंटिंग (375 मैच, 13704 रन)
- सनथ जयसूर्या (445 मैच, 13430 रन)
- महेला जयवर्धने (448 मैच, 12650 रन)
- रोहित शर्मा
- इंजमाम-उल-हक
- जैक कैलिस (328 मैच, 11579 रन)
- सौरव गांगुली (311 मैच, 11363 रन)
खबर अपडेट की जा रही है..




