Begin typing your search...

Duleep Trophy के Final में दिखा Ishan Kishan का रौद्र रूप, 270 रन की शानदार पारी खेलकर हासिल की यह बड़ी उपलब्धि

Duleep Trophy के फाइनल में Ishan Kishan का रौद्र रूप दिखाई. वह 270 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की.

Ishan Kishan
X

ईशान किशन 

( Image Source:  BCCI )

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का बल्ला जमकर चला. साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे किशन ने 270 रन की शानदार पारी खेली. उनके अलावा, कुमार कुशाग्र ने भी शानदार शतक लगाया. दोनों की इस पारी की बदौलत ईस्ट जोन की टीम ने 708 रन बनाए.

अपनी पारी के दौरान किशन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की. वे दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने देवदत्त पडिक्कल की गेंद पर चौका जड़कर अपनी डबल सेंचुरी पूरी की. यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका पहला दोहरा शतक है.


किन-किन बल्लेबाजों ने दलीप ट्रॉफी में जड़ा शतक?

रमन लांबा ने 1987-88 में वेस्ट जोन के खिलाफ 320 रन, अंशुमान गायकवाड़ ने नॉर्थ जोन के खिलाफ 1987-88 में ही 216 रन, चेतेश्वर पुजारा ने 2016-17 में इंडिया रेड के खिलाफ नाबाद 256 रन और यशस्वी जायसवाल ने साउथ जोन के खिलाफ 2022-23 में 209 रन बनाए. अब ईशान किशन साउथ जोन के खिलाफ 270 रन बनाए.



किशन ने अपनी पारी में लगाए 30 चौके और 7 छक्के

किशन ने अपनी 270 रन की पारी में 334 गेंदों का सामना किया. इस दौरान उनके बल्ले से 30 चौके और 7 छक्के लगाए. उनके अलावा, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72, वैभव सूर्यवंशी ने 44, शिखर मोहन ने 85, सुदीप घरमी ने 6, कुमार कुशाग्र ने 101 और अनुकूल रॉय ने 45 रन बनाए.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख