Begin typing your search...

भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को नहीं मिलती सैलरी, पाकिस्तानियों की हालत बुरी

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के हॉकी खिलाड़ियों को बीसीसीआई की तरह हॉकी इंडिया की ओर से कोई सैलरी नहीं मिलती है।

भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को नहीं मिलती सैलरी, पाकिस्तानियों की हालत बुरी
X
स्टेट मिरर डेस्क
by: स्टेट मिरर डेस्क

Published on: 14 Sept 2024 4:49 PM

चीन में जारी हॉकी टूर्नामेंट एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला हुआ। खेल के साथ ही क्‍या आपको मालूम है कि इसे खेलने वाले दोनों देश के खिलाड़ियों की सैलरी क्‍या है? आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के हॉकी खिलाड़ियों को बीसीसीआई की तरह हॉकी इंडिया की ओर से कोई सैलरी नहीं मिलती है। दूसरी तरफ, पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ियों की स्थिति तो और भी बदतर है जिसका खुलासा खुद पूर्व हॉकी प्लेयर अख्तर रसूल ने किया है।

भारत के हॉकी खिलाड़ी कैसे कमाते हैं पैसा?

भारतीय हॉकी टीम ने पिछले कुछ समय में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। टीम लगातार 2 ओलंपिक मेडल जीत चुकी है, फिर भी उनकी कमाई भारतीय क्रिकेटर्स के मुकाबले बहुत कम होती है। दोनों खेल में मिल रहे पैसे के अंतर को लेकर फैंस अक्सर सवाल उठाते रहे हैं। भारत में हॉकी को मैनेज करने वाली संस्था हॉकी इंडिया भी उन्हें सैलरी नहीं देती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उनकी कमाई कैसे होती है। इसका जवाब सरकारी नौकरी है। दरअसल, भारत में हॉकी खेलने वाले सभी खिलाड़ी किसी ना किसी सरकारी नौकरी में होते हैं। उनकी सैलरी उस नौकरी से ही आती है। 2022 में हॉकी इडिया ने हर मैच जीतने पर हर एक खिलाड़ी को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया था। भारत के हॉकी खिलाड़ियों के लिए ये दोनों कमाई का मुख्य जरिया है। इसके अलावा टूर्नामेंट जीतने पर मिलने वाले पैसे का भी खिलाड़ियों के बीच बंटवारा होता है। हॉकी इंडिया इनाम के तौर पर भी पैसे देती है। पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतने पर उसने सभी खिलाड़ियों के लिए 15-15 लाख रुपये इनाम का ऐलान किया था।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की स्थिति बदतर

भारत के हॉकी खिलाड़ियों की कमाई भले ही क्रिकटर्स की तुलना में कम होती है लेकिन उनकी स्थिति पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ियों से काफी बेहतर है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सैलरी जानकर आपको तरस आ जाएगा। पाकिस्तान के पूर्व हॉकी प्लेयर और कप्तान अख्तर रसूल ने मौजूदा स्थिति के बारे में खुलासा किया है। हॉकी वर्ल्ड कप में 2 गोल्ड जीत चुके रसूल ने पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि हॉकी प्लेयर्स के लिए कोई सैलरी तय नहीं है। जब टीम का कैंप लगता है तो प्लेयर्स को 1 हजार या 2 हजार रुपये दे दिए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी भी खत्म कर दी गई है। इसका नतीजा यह हुआ है कि खिलाड़ी अपने घर का बिजली बिल भी नहीं चुका पाते हैं। इतना ही नहीं, बाहर जाने पर पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ियों के लिए 150 डॉलर तय हैं लेकिन उन्हें वह भी नहीं दिया जाता है।

अगला लेख