Begin typing your search...

ये तो तगड़ी टीम है भाई! जिनका नहीं हुआ टीम इंडिया में सेलेक्शन, उनको लेकर बनाई नई प्लेइंग 11, देखें कितना है दम

कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की एक नई प्लेइंग इलेवन बनाई है. जिसमें उन्होंने ऐसे खिलाड़ियों को रखा है जिनका आईपीएल 2026 में प्रदर्शन शानदार रहा लेकिन उनको भारतीय टीम में मौका नहीं मिला है.

Team India
X

Team India

( Image Source:  X/ @BCCI )

टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था, उसके बाद अगले दोनों मैचों में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद टीम इंडिया के सेलेक्शन और कोच गौतम गंभीर की रणनीतियों पर काफी सवाल भी उठ रहे हैं. क्योंकि इससे पहले भारतीय टीम को आयरलैंड जैसी कमजोर टीम ने पहली बार टी20 इंटरनेशनल में सीरीज हराई थी. वहीं अब जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है.

जिसको लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एकबार फिर से नजरअंदाज कर दिया गया है. अब इसको लेकर ही पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर एक अल्टरनेट टीम बनाई है, जिसमें ऐसे खिलाड़ियों का रखा है, जिनका आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन रहा लेकिन उनको टीम इंडिया में मौका नहीं मिला.

किसको बनाया कप्तान और उपकप्तान?

आकाश चोपड़ा ने ऐसे खिलाड़ियों की बात कि है जिनका प्रदर्शन आईपीएल 2026 में तो शानदार रहा है, लेकिन वे कभी सिलेक्टर्स की बातचीत का हिस्सा नहीं रहते और न ही उन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उनको टीम में चुना नहीं जाता है.

इस दौरान आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन से लेकर यशस्वी जायसवाल, रजत पाटीदार, क्रुणाल पांड्या, रिंकू सिंह और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों को लेकर बात की है. उन्होंने अल्टरनेट टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया है, जबकि उपकप्तान के रूप में रजत पाटीदार को रखा है, जिनकी कप्तानी में आरसीबी ने बैक टू बैक 2 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं.

अल्टरनेट टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल?

संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), ध्रुव जुरैल, नमन धीर, क्रुणाल पांड्या, अनुकूल रॉय, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह.

अगला लेख