OTT पर आ रही है 'पति पत्नी और वो 2', जानें कब और कहां देख पाएंगे आयुष्मान-सारा-रकुल और वामिक की फिल्म
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' अब ओटीटी पर आने वाली है. थिएटर के बाद अब दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे.
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब यह फिल्म घर बैठे देखने का मौका मिलने वाला है. ऐसे में जो लोग इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अच्छी खबर है.
नेटफ्लिक्स ने फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान कर दिया है. अगर आप कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट पसंद करते हैं, तो इस फिल्म को जल्द ही ओटीटी पर देख सकेंगे. आइए जानते हैं कि 'पति पत्नी और वो 2' कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.
OTT पर कब रिलीज होगी फिल्म?
instagram: @bollywoodarab.fc2
instagram: @bollywoodarab.fc2
नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि 'पति पत्नी और वो 2',10 जुलाई से स्ट्रीम होगी. फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी अहम किरदार में हैं. इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. फिल्म पहले 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
फिल्म की कहानी पर क्या बोले आयुष्मान?
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान आयुष्मान खुराना से पूछा गया कि क्या यह फिल्म शादी के बाहर रिश्तों को बढ़ावा देती है. इस पर उन्होंने साफ कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. आयुष्मान ने बताया कि फिल्म चार किरदारों के बीच होने वाली मजेदार गलतफहमियों पर आधारित है. उन्होंने कहा कि उनका किरदार प्रजापति पांडे एक अच्छा इंसान है और फिल्म किसी भी गलत रिश्ते को सही नहीं बताती. यह पूरी तरह पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे हर उम्र के लोग देख सकते हैं.
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?
instagram: @cellebindia
instagram: @cellebindia
'पति पत्नी और वो 2' को टी-सीरीज, बीआर स्टूडियोज और जी स्टूडियोज ने मिलकर बनाया है. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 67.96 करोड़ रुपये की कमाई की. इसमें भारत से 60.11 करोड़ रुपये और विदेशों से 7.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन शामिल है.यह फिल्म साल 2019 में आई 'पति पत्नी और वो' की अगली कड़ी है. उस फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में थे.
आयुष्मान की कौन सी फिल्मे आने वाली है?
वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना अब 'मुपापा' में नजर आएंगे, जो 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा उनके पास सारा अली खान के साथ 'उड़ता तीर' नाम की एक और फिल्म भी है.




