Begin typing your search...

नौकरी, पढ़ाई या सेटलमेंट... इन मूलांक के लोगों को मिल सकते हैं विदेश जाने के ज्यादा मौके

हर किसी का विदेश जाकर पढ़ाई, नौकरी या सेटल होने का सपना पूरा नहीं होता है. अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, 5,3, 9 अंक वाले लोगों के विदेश यात्रा और वहां करियर बनाने के योग ज्यादा होते हैं.

नौकरी, पढ़ाई या सेटलमेंट... इन मूलांक के लोगों को मिल सकते हैं विदेश जाने के ज्यादा मौके
X

किस मूलांक के लोग बसाते हैं विदेश में जिंदगी

( Image Source:  chatgpt )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 26 Jun 2026 8:00 PM IST

विदेश में पढ़ाई करना हो, अच्छी नौकरी पाना हो या फिर हमेशा के लिए सेटल होने का सपना, ऐसे सपने बहुत से लोग देखते हैं. अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, कुछ मूलांक ऐसे माने जाते हैं जिनके जातकों के लिए विदेश यात्रा और विदेश में करियर बनाने के योग अपेक्षाकृत अधिक मजबूत हो सकते हैं.

मान्यता है कि मूलांक 5 के लोग नई जगहों और नए अवसरों को आसानी से अपनाने वाले होते हैं, इसलिए इन्हें विदेश में नौकरी या बिजनेस के मौके मिल सकते हैं. वहीं मूलांक 9 के जातकों को उच्च शिक्षा, रिसर्च या लंबे समय के लिए विदेश जाने के अवसर मिलने की संभावना बताई जाती है.

मूलांक 5

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 माना जाता है. अंक ज्योतिष में इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह होता है, जिसे बुद्धि, बातचीत करने की कला और यात्रा का कारक माना जाता है. कहा जाता है कि मूलांक 5 के लोग नई जगहों, नए लोगों और नए माहौल में खुद को बहुत जल्दी ढाल लेते है. इसी कारण ऐसे लोगों को विदेश में पढ़ाई, नौकरी, बिजनेस या काम के सिलसिले में यात्रा करने के अवसर मिल सकते हैं. विदेशी कंपनियों में काम करने, अलग-अलग देशों की यात्रा करने और नई संस्कृति को अपनाने में भी ये सहज महसूस करते हैं.

मूलांक 9

9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 माना जाता है. इस मूलांक के लोग साहसी और लक्ष्य पर ध्यान देने वाले होते हैं. मान्यता है कि मेहनत और लगन के दम पर इन्हें विदेश में करियर बनाने या लंबे समय तक काम करने का मौका मिल सकता है.

मूलांक 3

जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, ये लोग नेतृत्व क्षमता और बेहतर निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं. कई बार इन्हें पढ़ाई, बिजनेस या प्रोफेशनल कारणों से विदेश यात्रा करने का अवसर मिलता है.

नोट: यह जानकारी अंक ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. स्टेट मिरर हिंदी इसकी पूर्ण सत्यता या प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है. किसी भी उपाय या जानकारी को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.


अगला लेख