मोहिनी एकादशी 2026: कल भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना नाराज हो सकते हैं भगवान विष्णु
मोहिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने और जीवन में सुख-शांति के लिए बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन कुछ गलतियां करने से व्रत का फल कम हो सकता है. इस आर्टिकल को स्टेट मिरर के लिए टैरो, एंजल कार्ड्स रीडर खुशी साहा ने लिखा है.
मोहिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है और इनमें भी मोहिनी एकादशी बेहद शुभ मानी जाती है. साल 2026 में मोहिनी एकादशी 27 अप्रैल को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के समय मोहिनी रूप धारण कर देवताओं को अमृत प्रदान किया था. इसलिए यह तिथि भगवान विष्णु की कृपा पाने और जीवन से नकारात्मकता दूर करने के लिए खास मानी जाती है.
आध्यात्मिक जानकारों के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से मन शांत रहता है, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही यह व्रत व्यक्ति को बुरे कर्मों और मानसिक तनाव से दूर रखने में भी मदद करता है.
मोहिनी एकादशी का धार्मिक महत्व
माना जाता है कि मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगती हैं. यह व्रत मोह-माया और नकारात्मक सोच से बाहर निकलने का मार्ग दिखाता है. भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहती है. कई लोग इस दिन को आत्मशुद्धि और मन की एकाग्रता के लिए भी खास मानते हैं.
ऐसे करें पूजा और व्रत
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. घर के मंदिर में भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति के सामने दीपक जलाएं. पूजा में पीले फूल, तुलसी दल और पीले फलों का उपयोग करना शुभ माना जाता है.
- पूजा के दौरान “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना भी लाभकारी माना जाता है. जरूरतमंद लोगों को अन्न, पानी या कपड़ों का दान करने से पुण्य फल मिलता है.
ये भी पढ़ें :नरेंद्र मोदी की है वृश्चिक राशि, आपकी भी है ये राशि, तो पहुंच सकते हैं सफलता के शिखर पर
भूलकर भी न करें ये काम
मोहिनी एकादशी के दिन चावल खाना शुभ नहीं माना जाता. इसके अलावा प्याज, लहसुन और मांसाहार से भी दूरी बनाकर रखें. कोशिश करें कि दिनभर शांत रहें और किसी से बहस या गलत व्यवहार न करें. व्रत रखने वाले लोगों को दिन में ज्यादा सोने से भी बचना चाहिए, ताकि मन पूजा-पाठ और भक्ति में लगा रहे.




