साप्ताहिक राशिफल: सिंह को फैसलों में सावधानी, कन्या को मिलेगी पहचान; तुला की चमकेगी किस्मत, वृश्चिक का बढ़ेगा खर्च
साप्ताहिक राशिफल में जानें सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह. नौकरी, कारोबार, धन, करियर और परिवार का हाल जानें.
इस सप्ताह सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिलाजुला समय रहने वाला है. किसी राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता और तरक्की के अवसर मिलेंगे, तो कुछ को कामकाज के दबाव और बढ़ते खर्चों का सामना करना पड़ सकता है.
कहीं आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं, तो कहीं निवेश और महत्वपूर्ण फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं, इस सप्ताह आपकी राशि के लिए नौकरी, कारोबार, धन, परिवार और करियर के लिहाज से क्या खास रहने वाला है.
सिंह साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: अग्नि
- स्वामी ग्रह: सूर्य
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह सामान्य फलदायी रहेगा. कुछ काम आसानी से पूरे होंगे, जबकि कुछ में रुकावटें आ सकती हैं. योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर उम्मीद से अधिक सफलता मिल सकती है. सप्ताह के मध्य में जल्दबाजी से बचें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. आवेश में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है.
कन्या साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: पृथ्वी
- स्वामी ग्रह: बुध
कन्या राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है. नौकरीपेशा लोग उचित सराहना न मिलने से निराश हो सकते हैं. हालांकि, सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियां बेहतर होंगी और आप अपनी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में पहचान बनाने में सफल रहेंगे. सहयोगियों और शुभचिंतकों का साथ मिलेगा. कारोबार में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा. सुख-सुविधाओं पर बड़ा खर्च संभव है.
तुला साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: वायु
- स्वामी ग्रह: शुक्र
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और लाभदायक रहेगा. सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और परिवार व कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा. सप्ताह का शुरुआती हिस्सा अधिक अनुकूल रहेगा. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की और नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पुरानी बाधाएं दूर होंगी. धन, जमीन, मकान और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: जल
- स्वामी ग्रह: मंगल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह व्यस्तता और खर्चों से भरा रह सकता है. किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त दबाव रहेगा और अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए मेहनत करनी होगी. महत्वपूर्ण कामों को टालने या दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचें. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और लालच में आकर कोई जोखिम भरा निवेश न करें.




