Begin typing your search...

किस पर होगी धनवर्षा और किसे रखना होगा गुस्से पर नियंत्रण? पढ़ें मेष से लेकर कर्क तक का साप्ताहिक राशिफल

14 से 20 सितंबर का यह सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार और प्रेम जीवन से जुड़े खास संकेत हैं. मेष और कर्क को नए अवसर व धन लाभ मिल सकता है, वृषभ के घर शुभ आयोजन के योग हैं, जबकि मिथुन को गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.

mesh vrishabh mithun kark sapatahik rashifal
X

 मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क का साप्ताहिक राशिफल

State Mirror Astro
State Mirror Astro3 Mins Read

Updated on: 14 Sept 2026 6:00 AM IST

Weekly Horoscope 2026 from September 14 to 20: साप्ताहिक राशिफल में इस बार चार राशियों, मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क, के लिए अलग-अलग संकेत मिल रहे हैं. किसी राशि के जातकों को करियर में नए अवसर और धन लाभ मिल सकता है, तो किसी के लिए परिवार और दांपत्य जीवन में खुशियां आने के योग हैं. वहीं कुछ राशियों को इस सप्ताह अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है.

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह आर्थिक और करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है, जबकि वृषभ राशि के जातकों के घर शुभ आयोजन और संपत्ति से जुड़े फैसले हो सकते हैं, मिथुन राशि वालों के अटके काम पूरे होने के योग हैं, लेकिन विवाद से बचने के लिए संयम जरूरी होगा. कर्क राशि के जातकों को धन, नौकरी और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.


मेष साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: अग्नि
  • स्वामी ग्रह: मंगल

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह भाग्यशाली रहेगा. नए अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. अचानक धन लाभ के योग हैं. नौकरी बदलने की सोच रहे. लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: पृथ्वी
  • स्वामी ग्रह: शुक्र

वृषभ राशि वालों के इस सप्ताह घर कोई शुभ आयोजन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे और कारोबार में लाभ के योग हैं. जमीन या मकान खरीदने की योजना बन सकती है. खर्च बढ़ेंगे, इसलिए बजट का ध्यान रखें. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.


मिथुन साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: वायु
  • स्वामी ग्रह: बुध

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह व्यस्त रहेगा. अटके काम पूरे करने में सफलता मिल सकती है. वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना विवाद हो सकता है. कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

कर्क साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: जल
  • स्वामी ग्रह: चंद्र

कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक और प्रेम संबंधों के लिहाज से सप्ताह अच्छा रहेगा. मेहनत का फल मिलेगा और धन लाभ के अवसर बनेंगे. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं. परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा. प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे. नई चुनौतियों का सामना धैर्य से करें.

राशिफल
अगला लेख