Begin typing your search...

पाकिस्तान के एयर रूट्स से लेकर चीनी रडार तक, ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर कमोडोर कार्तिकेय काले का बड़ा खुलासा

X
संजीव चौहान
संजीव चौहान

Published on: 13 Sept 2026 10:29 PM

भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर कमोडोर कार्तिकेय काले ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान, चीन और भारत की सैन्य रणनीति पर बड़ा विश्लेषण दिया है. स्टेट मिरर के एडिटर क्राइम एंड इनवेस्टीगेशन संजीव चौहान के साथ खास बातचीत में काले ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान ने सिविल एयर रूट्स खुले रखकर उनका रणनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की हो सकती है. उन्होंने दावा किया कि भारतीय हमलों में पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस सिस्टम और बड़ी संख्या में ड्रोन नष्ट हुए और इसे पाकिस्तान के लिए बड़ा सैन्य नुकसान बताया. चीन की भूमिका पर काले ने कहा कि पाकिस्तान को मिले कुछ चीनी एयर डिफेंस सिस्टम भारतीय हमलों के सामने प्रभावी साबित नहीं हुए और इसे चीन के लिए एक तरह का असफल प्रयोग बताया.उन्होंने यह भी समझाया कि चीन भारत से सीधे टकराव से क्यों बच सकता है और किस तरह पाकिस्तान उसके लिए रणनीतिक महत्व रखता है. इंटरव्यू में ईरान-इजराइल संघर्ष, डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका और बदलती वैश्विक राजनीति के बीच दक्षिण एशिया में भविष्य के संभावित संघर्षों पर भी चर्चा हुई.