मध्य प्रदेश का एक ऐसा मंदिर जहां 'मौत' मांगने आते हैं लोग, घ्री का दीया जलाकर करनी होती है ये प्रार्थना, 24 घंटे के अंदर 'परलोक'
उज्जैन के धर्मराज और चित्रगुप्त मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, लोग गंभीर कष्ट से जूझ रहे परिजनों के लिए घी का दीया जलाकर मोक्ष की प्रार्थना करते हैं.
एक कहावत तो गांव घर में कोई चलती है कि और ये शब्द उन लोगों के मुंह से निकालते है जो काफी समय में दुख तकलीफ का सामना कर रहे होते लेकिन अस्पताल के चक्कर लगाने के बावजूद वे ठीक नहीं होते है तो कुछ केस ऐसा होते हैं जिसमें मौत भी नसीब नहीं होती लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसे अनोखा मंदिर भी है जहां मौत की भीख मांगी जाती है और कहा जाता है 24 घंटे अंदर उसका रिजल्ट मिल जाता है तो आइए जानते हैं...
जिंदगी जब किसी अपने के लिए दुआ मांगते-मांगते थकने लगती है, तो इंसान आखिरी उम्मीद लेकर भगवान के दरबार पहुंचता है. मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी के रामघाट पर स्थित धर्मराज और चित्रगुप्त मंदिर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. यहां लोग सिर्फ सुख-समृद्धि या लंबी उम्र की कामना लेकर नहीं आते, बल्कि गंभीर बीमारी और असहनीय शारीरिक कष्ट से जूझ रहे अपने परिजनों के लिए मोक्ष की प्रार्थना भी करते हैं.
मान्यता है कि जब कोई व्यक्ति लंबे समय से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा होता है, तो उसके परिजन यहां पहुंचकर उसके नाम से घी का दीया जलाते हैं. उनकी प्रार्थना होती है कि या तो उसे बीमारी से राहत मिले और वह स्वस्थ हो जाए, या फिर उसे कष्टों से मुक्ति मिल जाए. स्थानीय मान्यता के मुताबिक, पूजा के 24 घंटे के भीतर परिणाम सामने आने की बात कही जाती है.
कैसे जलाते हैं दीया, क्या है पूरी मान्यता?
इस मंदिर में धर्मराज और भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है. मान्यता के अनुसार, अगर परिवार का कोई सदस्य लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा हो, तो उसके परिजन मंदिर में उसके नाम का घी का दीपक जलाते हैं. इसके साथ वे उसकी पीड़ा दूर होने और मोक्ष मिलने की प्रार्थना करते हैं.
मंदिर से जुड़ी लोकमान्यता कहती है कि इस पूजा के बाद 24 घंटे के भीतर या तो पीड़ित की हालत में सुधार होता है या उसकी मृत्यु हो जाती है, जिसे श्रद्धालु मोक्ष से जोड़कर देखते हैं. यही अनोखी मान्यता इस मंदिर को चर्चा में रखती है. हालांकि, 24 घंटे में परिणाम मिलने की बात धार्मिक विश्वास है, इस खबर की पुष्टि स्टेट मिरर हिंदी नहीं करता है ये कुछ वीडियो और गूगल पर आधारित कंटेट पर है.




