Begin typing your search...

अभिजीत दीपके हिरासत में, समर्थन में तिरंगा लेकर पहुंचे लोग; दिल्ली में छात्रों ने लगाए 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे

X
जीतेंद्र चौहान
जीतेंद्र चौहान

Updated on: 16 Oct 2026 10:00 PM IST

दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के तिरंगा मार्च को लेकर माहौल गरम है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके को घर से ही हिरासत में लिए जाने के बाद उनके समर्थन में कई लोग हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे. दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों समेत अलग-अलग जगहों से आए समर्थकों ने आरोप लगाया कि उन्हें तिरंगा छिपाकर मेट्रो से सफर करना पड़ा. समर्थकों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़ते हुए सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए. सेंट्रल पार्क में जाने की अनुमति नहीं मिलने के बीच लोगों ने बाहर ही तिरंगा लेकर नारेबाजी की, राष्ट्रगान गाया और मार्च निकाला. भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच समर्थकों का कहना है कि तिरंगा फहराना हर भारतीय का अधिकार है.


अगला लेख