दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तिरंगा मार्च में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे लोगों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई. प्रदर्शनकारियों ने SIR के तहत वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई. वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस बल के साथ समर्थकों ने इनर सर्कल में मार्च निकाला. कुछ प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि इस बार पुलिस ने उन्हें शांतिपूर्ण मार्च निकालने की अनुमति दी, जबकि CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर भी सवाल उठाए गए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों के बीच लोकतांत्रिक अधिकारों, विरोध प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई.