Begin typing your search...

मंगलवार के दिन क्या अर्पित करने से प्रसन्न होते हैं हनुमानजी? जानिए 6 आसान और प्रभावी उपाय

हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन और श्रद्धा से की गई बजरंगबली की आराधना भक्तों के दुख, भय और बाधाओं को दूर करती है. इस दिन सिंदूर, चमेली का तेल, तुलसी माला, जनेऊ और चौमुखी दीपक अर्पित करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं. हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी बेहद शुभ माना जाता है.

hanumanji
X
हनुमानजी
( Image Source:  File Photo )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro3 Mins Read

Updated on: 12 May 2026 6:30 AM IST

Tuesday Hanuman puja, Hanuman ji ko kya chadhaye: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है. मान्यता है कि सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा करने पर वे अपने भक्तों के सभी दुख, भय और बाधाओं को दूर कर देते हैं. हनुमानजी को कलयुग का जाग्रत देव कहा गया है, जो थोड़ी सी भक्ति और श्रद्धा से ही प्रसन्न हो जाते हैं. उनकी आराधना करने से साहस, स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है. साथ ही नकारात्मक शक्तियों और बुरी नजर से भी रक्षा होती है.

मंगलवार के दिन कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित कर हनुमानजी की कृपा पाई जा सकती है. आइए, 6 उपायों के बारे में जानते हैं...

1- आटे का दीपक जलाएं

मंगलवार के दिन आटे का चौमुखी दीपक बनाकर उसमें चमेली का तेल डालें. इस दीपक को बरगद के पत्ते पर रखकर जलाएं. इसी प्रकार पांच दीपक तैयार करके हनुमान मंदिर में अर्पित करें. मान्यता है कि लगातार 11 मंगलवार तक यह उपाय करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होने लगती हैं.

2- सिन्दूर और चमेली का तेल चढ़ाएं

हनुमानजी को सिन्दूर अत्यंत प्रिय माना गया है. मंगलवार या शनिवार के दिन घी अथवा चमेली के तेल में सिन्दूर मिलाकर हनुमानजी को अर्पित करने से भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है. ऐसा करने से रुके हुए कार्य बनने लगते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार मंगलवार का व्रत रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करने और सिन्दूर चढ़ाने से मंगल दोष भी शांत होता है.

3- लाल या केसरिया ध्वज चढ़ाएं

हनुमान मंदिर में लाल या केसरिया रंग का ध्वज अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. यह उपाय विशेष रूप से सफलता, साहस और शत्रुओं पर विजय पाने के लिए किया जाता है.

4- तुलसी की माला अर्पित करें

मंगलवार के दिन तुलसी की माला चढ़ाने से भी हनुमानजी प्रसन्न होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह उपाय आर्थिक स्थिति मजबूत करने और मानसिक तनाव दूर करने में लाभकारी माना जाता है.

5- जनेऊ अर्पित करें

हनुमानजी को जनेऊ अर्पित करना भी विशेष फलदायी माना गया है. यदि किसी काम में बार-बार असफलता मिल रही हो या मेहनत के बाद भी सफलता न मिल रही हो, तो मंगलवार के दिन हनुमानजी को जनेऊ चढ़ाना शुभ माना जाता है.

6- हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें

मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे मन में सकारात्मकता आती है और भय, तनाव से मुक्ति मिलती है.

अगला लेख