Begin typing your search...

Chandra Grahan 2024: सितंबर में लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें इस दिन क्या नहीं करना चाहिए?

चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं. हिंदू धर्म में ग्रहण का खास महत्व होता है और इस घटना को शुभ नहीं माना जाता है.

Chandra Grahan 2024: सितंबर में लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें इस दिन क्या नहीं करना चाहिए?
X
हेमा पंत
by: हेमा पंत

Updated on: 10 Sept 2024 4:46 PM IST

हिंदू धर्म में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है. सूर्य के अलावा चंद्र ग्रहण भी होता है. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन यानी 25 मार्च को था. अब जल्द ही साल का 2 चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी अपने सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है, जिससे सूर्य की रोशनी चंद्रमा पर सीधे नहीं पड़ती और चंद्रमा का हिस्सा या पूरा हिस्सा पृथ्वी की छाया में चला जाता है. चलिए जानते हैं दूसरे चंद्र ग्रहण के बारे में.

चंद्र ग्रहण के प्रकार

क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के भी प्रकार होते हैं? चंद्र ग्रहण 3 प्रकार के होते हैं.

पूर्ण चंद्र ग्रहण

जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की पूर्ण छाया (उम्मब्रा) में चला जाता है. इस स्थिति में चंद्रमा गहरे लाल या भूरे रंग का हो सकता है, जिसे "ब्लड मून" भी कहा जाता है.

आंशिक चंद्र ग्रहण

जब चंद्रमा के केवल एक हिस्से पर पृथ्वी की छाया पड़ती है, जिससे चंद्रमा के कुछ हिस्से का रंग बदल जाता है जबकि बाकी हिस्सा सामान्य रूप से चमकता रहता है.

पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण

जब चंद्रमा केवल पृथ्वी की पेनम्ब्रा (बाहरी छाया) के भीतर आता है. इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर बहुत हल्की छाया पड़ती है, जिसे नंगी आंखों से देखना मुश्किल हो सकता है. इसका प्रभाव बहुत ही कम होता है और चांद का रंग लगभग सामान्य ही रहता है.

कब है साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण?

इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सिंतबर को है। चंद्र ग्रहण सुबह 6 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं, चंद्र ग्रहण 4 घंटे 29 मिनट के लिए ही रहेगा।

कब से शुरू होगा सूतक काल?

इस बार चंद्र ग्रहण का सूतक काल 17 सितंबर को लगेगा. यह सूतक इस दिन रात के 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा.

चंद्र ग्रहण के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

  • हिन्दू धर्म में चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है. इसे पवित्रता और शुभता को प्रभावित करने वाले खगोलीय घटनाओं में गिना जाता है.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान कई लोग व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं. कुछ मान्यता के अनुसार, ग्रहण के समय खाना खाने से बचना चाहिए.
  • ग्रहण के दौरान नाखून और बाल आदि न काटें. इसके कारण आपको नुकसान हो सकता है.
अगला लेख