Ram Navami 2026: रामनवमी आज, अयोध्या में रामलला का होगा सूर्य तिलक, जानिए शुभ मुहूर्त और उपाय
Ram Navami 2026: आज रामनवमी का पर्व बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है. रामनवमी का त्योहार हिंदू धर्म के बड़े और प्रमुख त्योहार में से एक होता है. रामनवमी का त्योहार चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मनाया जाता है. रामनवमी का पर्व भगवान श्रीराम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है.
Ram Navami 2026
Ram Navami 2026: आज रामनवमी का पर्व बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है. रामनवमी का त्योहार हिंदू धर्म के बड़े और प्रमुख त्योहार में से एक होता है. रामनवमी का त्योहार चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मनाया जाता है. रामनवमी का पर्व भगवान श्रीराम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है.
इस साल तिथि को लेकर थोड़ा अंतर होने की वजह से यह पर्व 27 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है. मान्यता है कि भगवान राम का जन्म दोपहर के समय हुआ था, इसलिए इस दिन दोपहर का समय सबसे खास माना जाता है.
राम नवमी 2026 की तिथि और समय
पंचांग के अनुसार चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे शुरू हुई थी और 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे तक रही. उदय तिथि के आधार पर राम नवमी 27 मार्च को मनाई जा रही है.
पूजा का खास समय (मध्याह्न मुहूर्त)
सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा. भगवान राम के जन्म का मुख्य समय दोपहर 12:27 बजे माना गया है.
राम नवमी 2026 शुभ योग
इस साल राम नवमी पर पुनर्वसु नक्षत्र, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. मान्यता है कि ऐसे शुभ योग में पूजा करने से विशेष फल मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक का खास आयोजन
भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में इस दिन भव्य कार्यक्रम होते हैं. दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा और 12:27 बजे मुख्य पूजा होगी. सबसे खास आकर्षण “सूर्य तिलक” होता है, जिसमें सूर्य की किरणें सीधे भगवान राम के मस्तक पर पड़ती हैं. यह दृश्य लगभग 4 से 5 मिनट तक रहता है. आज सुबह 9 बजकर 30 मिनट से लेकर 10 बजकर 30 मिनट तक अभिषेक किया जाएगा. इसके बाद 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 10 बजकर 40 मिनट तक गर्भगृह के पट बंद रहेंगे. 10 बजकर 40 मिनट से लेकर 11 बजकर 45 मिनट तक दिव्य श्रृंगार होगा. इसके बाद 12 बजे सूर्य तिलक करते हुए प्रभु श्रीराम का जन्मोत्वस मनाया जायेगा.
रामनवमी पर उपाय
1. “राम” नाम लिखना
रामनवमी पर प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाने के साथ 108 बार “राम” नाम लिखना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से मन शांत होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
2. राम दरबार की पूजा
सुबह स्नान करके घर में भगवान राम के साथ माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा करें. घी का दीपक जलाएं और तुलसी अर्पित करें. इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.
3. रामायण और सुंदरकांड का पाठ
राम नवमी पर रामायण, राम रक्षा स्तोत्र या सुंदरकांड पढ़ना बहुत लाभकारी माना जाता है. इससे डर, तनाव और नकारात्मकता दूर होती है.
4. दान-पुण्य करें
इस दिन गरीबों को अन्न, कपड़े, गुड़, चना या फल दान करना शुभ होता है. दान करने से पुण्य मिलता है और जीवन के कष्ट कम होते हैं.
5. राम नाम का कीर्तन
परिवार के साथ मिलकर “श्रीराम जय राम जय जय राम” का जाप या भजन करें.




