चंद्रमा-मंगल की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है धन और तरक्की का लाभ
मंगल और बुध की युति से बनने वाला यह योग कुछ राशियों के लिए आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत लेकर आ सकता है. इनमें वृषभ राशि, कर्क राशि, मीन राशि शामिल हैं.
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा 4 अक्तूबर 2026 को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. यहां चंद्रमा 6 अक्तूबर तक रहेंगे. इस दौरान कर्क राशि में पहले से मंगल और गुरु मौजूद हैं. ऐसे में चंद्रमा के कर्क राशि में पहुंचते ही मंगल के साथ उनकी युति बनेगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. वहीं चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग भी बनेगा. ज्योतिष में चंद्रमा को सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाला ग्रह माना जाता है.
चंद्रमा लगभग ढाई दिन में एक राशि बदलते हैं और इस दौरान अलग-अलग ग्रहों के साथ उनकी युति बनती है. 4 अक्तूबर को बनने वाले इन योगों का प्रभाव कई राशियों के आर्थिक, करियर और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है. कुछ जातकों के लिए आय बढ़ने, रुके काम पूरे होने और नौकरी-व्यापार में प्रगति के अवसर बन सकते हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है. इस दौरान आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनका फायदा भविष्य में मिल सकता है. कारोबारियों को किसी महत्वपूर्ण सौदे से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं. लंबे समय से अटका हुआ कोई काम दोबारा शुरू हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लेन-देन से जुड़े मामलों में भी लाभ मिल सकता है. सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए महालक्ष्मी और गजकेसरी राजयोग विशेष फलदायी रह सकता है. दोनों योग आपकी राशि के लग्न भाव में बन रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और सकारात्मकता बढ़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. मुश्किल कामों को धैर्य और समझदारी के साथ पूरा करने पर सफलता मिलने की संभावना है. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. वहीं प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अपनी प्रतिभा के दम पर सफलता हासिल कर सकते हैं. आमदनी के नए स्रोत बनने के अवसर मिलेंगे. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. अचानक धन लाभ के अवसर भी सामने आ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होगी. परिवार में भी सुख-शांति और प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग आर्थिक और करियर के लिहाज से अनुकूल रह सकता है. आय के नए साधन बन सकते हैं और आमदनी में वृद्धि होने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है. नौकरी में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है. कारोबारियों के लिए भी समय अच्छा रह सकता है. आपकी बनाई गई व्यावसायिक रणनीतियां लाभ दिलाने में मददगार साबित हो सकती हैं.




