Begin typing your search...

20 जून को वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

20 जून 2026 को मंगल ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है.

20 जून को वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
X
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro3 Mins Read

Updated on: 11 Jun 2026 7:30 AM IST

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, भूमि, पराक्रम और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है. मंगल जब भी अपनी राशि बदलते हैं, तब उसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है.

पंचांग के अनुसार, 20 जून 2026 को मंगल ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. मंगल का यह गोचर कई जातकों के लिए करियर, धन और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है. खासतौर पर कुछ राशियों को इस दौरान विशेष लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए मंगल का वृषभ राशि में गोचर सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है. यह गोचर आपकी कुंडली के लाभ भाव यानी 11वें भाव में होने जा रहा है. ऐसे में आय बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पदोन्नति के योग भी बनेंगे. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी. व्यापार में नई योजनाएं लाभ दे सकती हैं. परिवार और संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर भाग्य में वृद्धि कराने वाला साबित हो सकता है. आपकी राशि से मंगल नवम भाव में संचरण करेंगे, जिससे किस्मत का पूरा साथ मिलने की संभावना है. नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को विस्तार और लाभ के अवसर मिल सकते हैं. भूमि, भवन या वाहन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. निवेश और लेन-देन से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने के संकेत हैं.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी माना जा रहा है. मंगल आपकी कुंडली के पंचम भाव में गोचर करेंगे, जिससे धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. रुके हुए कामों में तेजी आएगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बनेंगे. व्यापार में कोई बड़ी योजना सफल हो सकती है या नई डील फाइनल होने की संभावना है. अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. इस दौरान आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. मंगल आपकी राशि से तीसरे भाव में संचरण करेंगे, जिससे साहस और आत्मबल में वृद्धि होगी. पुराने कानूनी मामलों में राहत या सफलता मिलने के संकेत हैं. करियर में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ सकता है. नए संपर्कों से भी लाभ मिलने की संभावना है और मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है.

अगला लेख