Begin typing your search...

31 अक्टूबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे गुरु, 12 राशियों की चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिए अपना राशिफल

31 अक्टूबर को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद दिसंबर में वक्री होकर जनवरी 2027 में फिर कर्क राशि में लौटेंगे. जानिए गुरु के इस राशि परिवर्तन से मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने की ज्योतिषीय संभावना है.

31 अक्टूबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे गुरु, 12 राशियों की चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिए अपना राशिफल
X

2 सितंबर का राशिफल

State Mirror Astro
Edited By:State Mirror Astro4 Mins Read

Updated on: 31 Oct 2026 5:00 AM IST

अतिचारी गुरु अब, 31 अक्टूबर को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं. ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धन, विवाह, विस्तार और धर्म आदि का कारक ग्रह माना जाता है. 13 दिसंबर को गुरु सिंह राशि में उल्टी चाल यानी वक्री होंगे, फिर 25 जनवरी को फिर से कर्क राशि में गोचर करेंगे.

इसके बाद वक्री गुरु 13 अप्रैल 2027 को कर्क राशि में मार्गी होंगे और 26 जून को फिर स सिंह राशि में आ जाएंगे. 31 अक्तूबर को गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए गुरु पांचवें भाव में गोचर करेंगे. विद्यार्थियों को सफलता और नए अवसर मिल सकते हैं. संतान सुख के योग हैं और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए गुरु चौथे भाव में रहेंगे. मकान और संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं. माता की सेहत का ध्यान रखें और आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें. कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखना होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए गुरु तीसरे भाव में गोचर करेंगे. साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा. छोटी यात्राएं लाभदायक हो सकती हैं. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल पर बातचीत में सावधानी रखें.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए गुरु दूसरे भाव में रहेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है. आपकी वाणी से बिगड़े काम बनेंगे.

सिंह राशि

सिंह राशि में गुरु का गोचर आत्मविश्वास और मान-सम्मान बढ़ाएगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यक्तित्व में निखार आएगा, लेकिन सेहत और खानपान को लेकर सतर्क रहना होगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए गुरु बारहवें भाव में रहेंगे. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा और विदेशी कारोबार से लाभ मिलने के योग हैं. दान-पुण्य और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए गुरु ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे. आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु दसवें भाव में रहेंगे. करियर में तरक्की और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. काम की व्यस्तता के बीच निजी जीवन पर भी ध्यान दें.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए गुरु नौवें भाव में गोचर करेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे. धार्मिक यात्रा के योग हैं. पिता और गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा. विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए गुरु आठवें भाव में रहेंगे. अचानक धन लाभ और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ेगी. सेहत और वाहन चलाते समय सावधानी रखें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए गुरु सातवें भाव में गोचर करेंगे. वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी. अविवाहित लोगों के विवाह की बाधाएं दूर हो सकती हैं. व्यापार में साझेदारी से लाभ और नए अवसर मिलेंगे.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गुरु छठे भाव में रहेंगे. विरोधियों पर विजय मिल सकती है और कानूनी मामलों में राहत के योग हैं. पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सतर्क रहें और दिनचर्या संतुलित रखें.

राशिफल
अगला लेख