अपने पास रखे लें मां लक्ष्मी की यह एक प्रिय चीज, फौरन मिलने लगेगी नौकरी-बिजनेस में सफलता
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में गोमती चक्र को बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि इसके कुछ खास उपाय करने से धन लाभ, नजर दोष से राहत, व्यापार में तरक्की और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. गोमती चक्र को माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा से भी जोड़ा जाता है.
Gomti Chakra Remedies For Wealth, Business Growth, Job Success And Positive Energy: हिंदू धर्म में ऐसे कई उपाय किए जाते हैं, जिससे व्यक्ति के जीवन में कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. ज्योतिष में धन प्राप्ति के लिए और सुख में वृद्धि के लिए गोमती चक्र से जुड़े कुछ उपाय कारगर साबित होते हैं. शास्त्रों में गोमती चक्र को बहुत शुभ और भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र का सूक्ष्म स्वरूप माना गया है.
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में यह गोमती चक्र होता है, वहां पर सुख और समृद्धि बनी रहती है. इसके अलावा गोमती चक्र का संबंध माता लक्ष्मी से होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन घरों में यह गोमती चक्र होता है वहां पर हमेशा सकारात्म्क ऊर्जा का वास बना रहता है. आइए जानते हैं कि गोमती चक्र से जुड़े कुछ खास उपाय.
धन लाभ के लिए उपाय
जिन लोगों के हाथों में अक्सर धन नहीं ठहरता है और आय से ज्यादा खर्जे होते हैं, उनके लिए गोमती चक्र के उपाय बहुत ही कारगर माने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन लाभ के लिए 11 गोमती चक्र लें और उसको लाल या पीले रंग के रेशमी कपड़े में लपेट कर रख लें. फिर इस पोटली को अपने घर के तिजोरी में रख दें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे घर पर मां लक्ष्मी का वास बना रहता है.
नजर दोष और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत
कई बार छोटे बच्चों या परिवार के सदस्यों को बुरी नजर लगने की मान्यता होती है, जिसके कारण अचानक तबीयत खराब होने लगती है या कामों में रुकावट आने लगती है. ऐसी स्थिति में 5 गोमती चक्र लेकर प्रभावित व्यक्ति के सिर से पैरों तक सात बार वारें. इसके बाद उन गोमती चक्रों को घर से दूर किसी सुनसान स्थान पर छोड़ दें. धार्मिक मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और व्यक्ति को राहत मिलती है.
घर में सुख-समृद्धि और शांति के लिए
यदि परिवार में कलह या तनाव का माहौल बना रहता है, तो घर के पूजा स्थल में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के चरणों के समीप गोमती चक्र स्थापित करना शुभ माना जाता है. नियमित पूजा-अर्चना करने से घर का वातावरण सकारात्मक बनता है, पारिवारिक संबंध मधुर होते हैं और सुख-शांति का वास होता है.
बच्चों की पढ़ाई और मानसिक एकाग्रता के लिए
अगर बच्चे पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं या उन्हें बार-बार डरावने सपने आते हैं, तो उनकी अध्ययन मेज पर अथवा तकिए के नीचे एक गोमती चक्र रखना लाभकारी माना जाता है. मान्यता के अनुसार इससे मन शांत रहता है, एकाग्रता बढ़ती है और बच्चों का आत्मविश्वास मजबूत होता है.
व्यापार में मुनाफा के लिए उपाय
जिन लोगों कोई कारोबार है और लाख कोशिशे करने के बाद उनका कारोबार मंदा चल रहा है ,उसको 3 या 5 गोमती चक्र के उपाय को जरूर अपनाना चाहिए. गोमती चक्र को पीले कपड़े में बांधकर अपने व्यापार के चौखन के ऊपर लगा दें. इसे कुछ दिनों में व्यापार में ग्रोथ दिखने लगेगी.
नौकरीपेशा लोगों के लिए उपाय
जो लोग बेरोजगार हैं या फिर किसी नौकरी में दिक्कतें आ रहीं हैं उनको एक गोमती चक्र को अपने वॉलेट में जरूर रखना चाहिए. इससे नौकरी में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और कार्यो में सिद्धि प्राप्ति होती है.




