Shubh Laabh: बॉस के साथ बिगड़ गए हैं संबंध, करें ये एक अचूक उपाय, सुधरने लगेंगे रिश्ते
Shubh Laabh: फिस में बॉस के साथ अच्छे संबंध होना करियर की प्रगति के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद बॉस से तालमेल नहीं बैठ पाता है. ऐसे में रविवार के दिन अलग तरीके से सूर्य को जल चढ़ाने से लाभ होगा.
बॉस के साथ बिगड़ संबंध सुधारने के लिए करें ये अचूक उपाय
Shubh Laabh: क्या आपके भी बॉस के साथ रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे हैं? मेहनत और लगन से काम करने के बावजूद आपकी बातों को महत्व नहीं दिया जाता, प्रमोशन या तारीफ नहीं मिलती और छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होने लगते हैं? अगर ऐसा हो रहा है तो इसके पीछे केवल ऑफिस कंडीशन ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं.
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को वरिष्ठ अधिकारियों, सम्मान और नेतृत्व का कारक माना गया है. जब कुंडली में सूर्य कमजोर होता है या उस पर अशुभ ग्रहों का प्रभाव पड़ता है, तब व्यक्ति को बॉस और उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में रविवार के दिन सूर्य को जल चढ़ाने से फायदा होगा.
किन कारणों से बॉस से नहीं बनती?
ज्योतिष में नौकरी और वरिष्ठ अधिकारियों का संबंध मुख्य रूप से सूर्य ग्रह से माना गया है. यदि कुंडली में सूर्य कमजोर हो, शनि के साथ तनावपूर्ण स्थिति में हो या राहु का प्रभाव हो, तो व्यक्ति को अधिकारियों से सहयोग मिलने में कठिनाई हो सकती है. इसके अलावा अहंकार, संवाद की कमी, गलतफहमियां, जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देना और दूसरों की बात न सुनना भी रिश्तों में दूरी बढ़ाने का कारण बन सकता है. कई बार व्यक्ति का स्वभाव ठीक होने के बावजूद ग्रहों का प्रभाव उसे अनजाने में विवादों की ओर ले जाता है.
कौन-सा उपाय करें
ज्योतिष के अनुसार रविवार की सुबह तांबे के एक छोटे पात्र में जल भरें और उसमें थोड़ा सा गुड़ डाल दें. इसके बाद उगते हुए सूर्य को यह जल अर्पित करें. जल अर्पित करते समय मन ही मन अपने कार्यस्थल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मधुर संबंधों की कामना करें. इसके बाद उसी दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गेहूं का दान करें. यह उपाय लगातार 11 रविवार तक करने की सलाह दी जाती है.
कैसे काम करता है यह उपाय?
तांबा, गुड़ और सूर्य का संबंध सूर्य ग्रह से माना जाता है. सूर्य को अधिकार, नेतृत्व, प्रतिष्ठा और वरिष्ठ पदों का कारक ग्रह कहा गया है. जब सूर्य से जुड़े उपाय किए जाते हैं, तो व्यक्ति के आत्मविश्वास, व्यवहार और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं. इससे अधिकारियों के साथ संवाद बेहतर होता है और अनावश्यक टकराव कम होने लगते हैं.
ध्यान रखें ये बातें
ज्योतिषीय उपायों के साथ-साथ कार्यस्थल पर विनम्र व्यवहार, समय की पाबंदी और सकारात्मक संवाद बनाए रखना भी जरूरी है. जब सही कर्म और उचित उपाय साथ चलते हैं, तब संबंधों में सुधार आने की संभावना और अधिक बढ़ जाती है.
नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. स्टेट मिरर हिंदी इसकी पूर्ण सत्यता या प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है. किसी भी उपाय या जानकारी को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.




