Begin typing your search...

16 September Rashifal: किसे टालनी चाहिए योजना, कौन न करें बेवजह शक, किसे बरतनी चाहिए प्रॉपर्टी के काम में सावधानी

16 सितंबर को ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए नई शुरुआत से पहले रुकने का इशारा कर रही है, तो कुछ लोगों को अपने गुस्से और फैसलों पर काबू रखना होगा. वहीं तुला वालों के लिए जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी है.

Rashifal
X


16 सितंबर का राशिफल

State Mirror Astro
Edited By:State Mirror Astro5 Mins Read

Updated on: 15 Sept 2026 12:06 PM IST

16 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए एक जैसा नहीं रहने वाला है. मेष राशि वालों को नई योजना शुरू करने से बचना होगा, वहीं वृषभ राशि के जातकों के लिए गुस्सा और बेवजह शक परेशानी बढ़ा सकता है. वहीं तुला राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़े काम में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.

वहीं, मिथुन राशि के घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं. इसके अलावा, सिंह राशि के प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है. जानिए 16 सितंबर को आपकी राशि के लिए क्या खास है और किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.

मेष राशि

आज कुछ उलझनें रहेंगी, लेकिन उनके समाधान भी मिलते जाएंगे. आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और परिवार से जुड़े काम पूरे होंगे. किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें. कारोबार में लेनदेन सावधानी से करें और साझेदारी की नई योजना फिलहाल टाल दें.

वृषभ राशि

आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपनी प्रतिभा के दम पर उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी. गुस्से और बेवजह शक करने से बचें. आय के साथ खर्च भी बढ़ सकता है, इसलिए आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें. कारोबार में सुधार के संकेत हैं.

मिथुन राशि

ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी. घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. लेनदेन में जल्दबाजी न करें, इससे रिश्तों में खटास आ सकती है. किसी अप्रिय समाचार से मन परेशान हो सकता है. नौकरी में मनचाहा काम मिलने और नया काम शुरू करने के योग हैं.

कर्क राशि

रोजमर्रा की किसी परेशानी का समाधान मिलेगा और परिवार का सहयोग बना रहेगा. आर्थिक मामलों में धैर्य रखें. योजनाओं में रुकावटें आएंगी, लेकिन प्रयास जारी रखें. कारोबार में फैसले सावधानी से लें और अपनी योजनाएं हर किसी से साझा न करें. साझेदारी में मतभेद हो सकते हैं. नौकरी में काम का दबाव कुछ कम होगा.

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा और कई काम मनचाहे तरीके से पूरे होंगे. प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है. भावुक होकर किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें. सोशल मीडिया में समय बर्बाद करने से बचें. कारोबार विस्तार के लिए समय अनुकूल है. दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है.

कन्या राशि

पुरानी समस्या से राहत मिल सकती है. योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी. आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी. लेनदेन में सावधानी रखें. लाभ की स्थिति बेहतर रहेगी और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है. नौकरी में लक्ष्य पूरा करने के प्रयास सफल रहेंगे.

तुला राशि

दिन खुशी से बीतेगा. काम करने के तरीके की समीक्षा से अधूरे काम पूरे करने में मदद मिलेगी. घर के रखरखाव में बदलाव की योजना बना सकते हैं. मित्रों से मुलाकात होगी. प्रॉपर्टी के काम में सावधानी बरतें. कारोबार में लाभ और उपलब्धियां मिल सकती हैं. व्यावसायिक संपर्क बढ़ाने का भी अच्छा समय है.

वृश्चिक राशि

आज भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन मित्र या रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा. परिवार की जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे. फोन या ईमेल से कोई खास सूचना मिल सकती है. संतान की उपलब्धि से खुशी होगी. किसी मित्र से मनमुटाव हो सकता है. नौकरी में काम का दबाव रहेगा, जबकि प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी.

धनु राशि

अटका हुआ कानूनी काम प्रयास के बाद आगे बढ़ सकता है. वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी. घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा. किसी महत्वपूर्ण काम से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें. कारोबार में व्यस्तता अधिक रहेगी और लाभ सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खानपान में सावधानी रखें.

मकर राशि

वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से पुरानी परेशानी दूर हो सकती है. इच्छाशक्ति और रचनात्मकता बढ़ेगी. नए संपर्क भविष्य में आर्थिक लाभ दे सकते हैं. खर्च अधिक रहने से चिंता हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें. नई योजना शुरू करने की बजाय मौजूदा कामों पर ध्यान दें. मेहनत से बाधाओं के बावजूद सफलता मिलेगी.

कुंभ राशि

संपर्कों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है और रुके हुए काम पूरे होंगे. विद्यार्थियों को भविष्य से जुड़ी चिंता का समाधान मिलेगा. कारोबार में नया काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं. परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा. बच्चे के जन्म से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है.

मीन राशि

ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी. अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए समय अच्छा है. व्यवस्थित तरीके से काम करने और तालमेल बनाए रखने से सफलता मिलेगी. युवाओं के प्रयास सफल हो सकते हैं. कारोबार में नियम-कानून का पालन करें. नौकरी में लक्ष्य तय करना आसान होगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

राशिफल
अगला लेख