Begin typing your search...

Messi से लेकर Ronaldo तक आखिर क्यों एनर्जी ड्रिंक मुंह में लेकर थूकते हैं फुटबॉलर, क्या है कार्ब रिंस ट्रिक?

फुटबॉल मैच के दौरान कई बड़े खिलाड़ी एनर्जी ड्रिंक को मुंह में लेकर तुरंत बाहर थूक देते हैं. यह कोई आदत नहीं, बल्कि कार्ब रिंस ट्रिक है, जिसे खिलाड़ी थकान कम महसूस करने और खुद को ज्यादा एनर्जेटिक रखने के लिए अपनाते हैं.

Lionel Messi
X

क्यों एनर्जी ड्रिंक मुंह में लेकर थूकते हैं फुटलॉबर

हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 5 July 2026 10:54 PM IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 चल रहा है. फुटबॉल मैच के दौरान आपने कई बार खिलाड़ियों को एनर्जी ड्रिंक मुंह में लेकर तुरंत थूकते हुए देखा होगा. पहली नजर में यह अजीब लग सकता है, लेकिन इसके पीछे एक खास फिटनेस तकनीक छिपी है, जिसे दुनिया के कई बड़े फुटबॉलर अपनाते हैं.

लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ कई अन्य फुटबॉलर्स भी इस तरीके का इस्तेमाल करते हैं. इसे कार्ब रिंस ट्रिक कहा जाता है. आइए जानते हैं कि आखिर यह ट्रिक क्या है और खिलाड़ी ड्रिंक को पीने के बजाय मुंह में घुमाकर बाहर क्यों निकाल देते हैं.

क्या है कार्ब रिंस ट्रिक?

कार्ब रिंस एक ऐसी तकनीक है, जिसमें खिलाड़ी कार्बोहाइड्रेट या शुगर से भरपूर ड्रिंक को कुछ सेकंड तक मुंह में रखते हैं और फिर उसे बाहर थूक देते हैं. इस दौरान वे ड्रिंक को निगलते नहीं हैं. इस प्रोसेस का मकसद शरीर को सीधे एनर्जी देना नहीं, बल्कि दिमाग को यह साइन देना होता है कि शरीर को जल्द ही एनर्जी मिलने वाली है. जैसे ही ड्रिंक मुंह में जाता है, वहां मौजूद रिसेप्टर्स एक्टिव हो जाते हैं और दिमाग तक मैसेज पहुंचाते हैं.

दिमाग को कैसे मिलता है फायदा?

एक्सपर्ट के मुताबिक, जब दिमाग को लगता है कि शरीर को कार्बोहाइड्रेट मिलने वाला है, तो वह थकान के इमोशन को कुछ समय के लिए कम कर देता है. इससे खिलाड़ी खुद को ज्यादा एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं और मैदान पर बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं. यानी शरीर को असल में एक्स्ट्रा कैलोरी नहीं मिलती, लेकिन दिमाग को मिलने वाले साइन परफॉर्मेंस में मदद कर सकता है.

खिलाड़ी ड्रिंक पीते क्यों नहीं?

फुटबॉल एक ऐसा खेल है, जिसमें खिलाड़ियों को लगातार दौड़ना पड़ता है. अगर मैच के बीच में ज्यादा स्वीट या हैवी ड्रिंक पी लिया जाए, तो पेट में असहजता महसूस हो सकती है. कई बार खिलाड़ी भारीपन या सुस्ती भी महसूस कर सकते हैं. कार्ब रिंस ट्रिक की मदद से खिलाड़ी बिना पेट पर एक्सट्रा दबाव डाले अपने परफॉर्मेंस को बनाए रखने की कोशिश करते हैं.

कौन-कौन अपनाता है ये ट्रिक?

हालांकि कई फुटबॉलर इस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सभी खिलाड़ी ऐसा नहीं करते हैं. कुछ खिलाड़ी सामान्य तरीके से एनर्जी ड्रिंक या पानी पीना पसंद करते हैं. नॉर्वे के स्टार फुटबॉलर Erling Haaland का नाम अक्सर इस मामले में लिया जाता है. वह मैच के दौरान ड्रिंक को थूकने की बजाय नॉर्मल पीते हुए भी नजर आते हैं.

अगला लेख