Begin typing your search...

आइवरी आउटफिट में दुल्हन बनीं गौरी, सफेद कुर्ते में छाए आमिर खान, शादी के खास दिन ऐसा था कपल का लुक

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में दोनों का सिंपल और एलिगेंट लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है. आइवरी आउटफिट से लेकर सफेद कुर्ते तक, कपल ने सादगी के साथ अपने खास दिन को यादगार बना दिया.

aamir khan
X

आमिर और गौरी ने शादी में क्या पहना

( Image Source:  x-@itz__daniyal80 )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 5 July 2026 3:42 PM IST

आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंध चुके हैं. यह शादी ग्रैंड नहीं बल्कि घरवालों और करीबियों की मौजूदगी में हुई. इस खास दिन के लिए कपल ने बेहद सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत लुक चुना. भारी-भरकम आउटफिट की जगह दोनों ने क्लासिक ट्रेडिशनल आउटफिट पहने, जिनमें उनकी सादगी साफ नजर आई.

शादी की तस्वीरें सामने आते ही कपल का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. जहां गौरी आइवरी रंग के खूबसूरत एथनिक आउटफिट और एंटीक ज्वेलरी में नजर आईं, वहीं आमिर खान सफेद कुर्ते में दिखाई दिए.

गौरी स्प्रैट ने पहना आइवरी ट्रेडिशनल आउटफिट

x-@itz__daniyal80

शादी के लिए गौरी स्प्रैट ने आइवरी रंग का खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट चुना. उनके आउटफिट पर बारीक कढ़ाई और हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जिसने पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना दिया. फुल स्लीव्स वाला यह आउटफिट सादगी और शाही अंदाज का बेहतरीन मेल नजर आया.

ज्वेलरी ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती

अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए गौरी ने एंटीक फिनिश वाला लेयर्ड स्टेटमेंट नेकलेस पहना. इसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स और एक स्टाइलिश ब्रेसलेट कैरी किया. ज्वेलरी ज्यादा भारी नहीं थी, लेकिन इसने उनके पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ दिया.

सॉफ्ट मेकअप और क्लासिक हेयरस्टाइल

गौरी ने मेकअप को काफी नैचुरल रखा. ग्लोइंग बेस, हल्का आई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ उनका चेहरा बेहद फ्रेश नजर आया. वहीं बालों को लो बन में स्टाइल किया गया था, जिसे सफेद ताजे फूलों से सजाया गया. इस सिंपल हेयरस्टाइल ने उनके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना दिया.

आमिर खान का वेडिंग लुक कैसा था?

आमिर खान ने भी इस मौके पर ऑल-व्हाइट ट्रेडिशनल लुक चुना. उन्होंने सफेद रंग का सिंपल और क्लासिक कुर्ता पहना, जिसके साथ एक स्टेटमेंट ब्रोच लगाया गया था. अपनी सिग्नेचर ब्लैक-रिम चश्मे और सलीके से ट्रिम की हुई दाढ़ी के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया. उनका यह अंदाज सादगी के साथ-साथ बेहद अट्रैक्टिव भी लगा.

अगला लेख