Begin typing your search...

डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन से फलों का जूस नहीं पीना चाहिए, क्या है सच्चाई?

संतरे का जूस फाइबर के बिना तैयार किया जाता है, जिससे इसमें शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। हालांकि, संतरे में विटामिन-C और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, लेकिन इसका जूस शुगर लेवल बढ़ा सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन से फलों का जूस नहीं पीना चाहिए, क्या है सच्चाई?
X
Social Media
( Image Source:  meta ai )
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 9 Dec 2025 12:30 PM IST

Diabetes Causes: डायबिटीज के मरीजों के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन डायबिटीज में हर फल का जूस पीना सुरक्षित होता है, यह जानना जरूरी है।कुछ फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, जिसका मतलब है कि वे ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकते हैं।

ऑरेंज

संतरे का जूस फाइबर के बिना तैयार किया जाता है, जिससे इसमें शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। हालांकि, संतरे में विटामिन-C और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, लेकिन इसका जूस शुगर लेवल बढ़ा सकता है। इसलिए संतरे को फल के रूप में सीधे खाना ही सेहत के लिए लाभकारी होगा।

अनानास

पाइनएप्पल का जूस भी शरीर में शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है। वैसे तो, यह फल भी विटामिन-सी का सोर्स होता है। लेकिन इसे निचोड़कर जूस निकालना और पीना सिर्फ बॉडी में शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, इसलिए पाइनएप्पल को भी सीधे फल के रूप में खाना चाहिए।

सेब

एन एप्पल इट्स अ डे, कीप्स फ्रॉम डॉक्टर अवे, इसका मतलब होता है कि अगर आप रोजाना दिन में 1 सेब खाते हैं, तो ये आपकी बीमारियों से दूर रखता है। जी हां, ऐसा सच भी है, लेकिन सेब का रस आजकल इतना कॉमन हो गया है कि लोग इसे पीना काफी पसंद करने लगे हैं। मगर आपको बता दें कि एप्पल का जूस पीना भी शरीर के लिए हानिकारक है। सेब को भी फल के रूप में खाना चाहिए।

अगला लेख