Begin typing your search...

न इंजेक्शन, न गोली, हड्डी टूटने पर फुटबॉलर को दी गई 'हरी सीटी', जानें क्या है ग्रीन व्हिसल जिससे मिनटों में कम होता है दर्द

फुटबॉल मैच के दौरान मिडफील्डर इस्माइल कोने को गंभीर चोट लगने के बाद एक खिलाड़ी को इंजेक्शन या दवा की गोली नहीं, बल्कि एक खास ‘ग्रीन व्हिसल’ दी गई. यह कुछ ही मिनटों में दर्द को कम करने में मदद करता है.

Ismael Kone
X

हड्डी टूटने पर फुटबॉलर को दी गई 'हरी सीटी क्या है

( Image Source:  x-@Parlons2Foot_ )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 22 Jun 2026 3:26 PM IST

फुटबॉल मैचों में खिलाड़ियों को चोट लगना आम बात है, लेकिन हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने लाखों दर्शकों का ध्यान खींच लिया. कनाडा के मिडफील्डर इस्माइल कोने को गंभीर चोट लगने के बाद स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान मेडिकल स्टाफ ने उन्हें एक हरे रंग का छोटा डिवाइस दिया, जिससे वह सांस लेते हुए नजर आए.

इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि आखिर यह ‘ग्रीन व्हिसल’ क्या है और इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है. दरअसल, यह कोई साधारण सीटी नहीं बल्कि दर्द को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक स्पेशल मेडिकल डिवाइस है, जिसमें दवाई होती है, जिससे दर्द से राहत मिलता है.

क्या है ग्रीन व्हिसल?

ग्रीन व्हिसल का मेडिकल नाम Penthrox है. यह एक पोर्टेबल पेन रिलीफ डिवाइस होता है, जिसमें खास तरीके की दवा भरी जाती है. मरीज इसे मुंह के जरिए सांस के साथ अंदर लेता है, जिससे दर्द में तेजी से राहत मिलने लगता है. इसका उपयोग आमतौर पर हड्डी टूटने, गंभीर चोट या दुर्घटना जैसी स्थितियों में किया जाता है.

कैसे करता है काम?

इस डिवाइस के अंदर मौजूद दवा भाप के रूप में मरीज के शरीर में पहुंचती है. सांस के जरिए दवा लेने के कुछ ही मिनटों में दर्द कम महसूस होने लगता है. खास बात यह है कि मरीज पूरी तरह होश में रहता है और अपने आसपास की एक्टिविटीज को समझ सकता है. यही कारण है कि गंभीर दर्द के बावजूद खिलाड़ी शांत और कंट्रोल दिखाई दे सकते हैं.

अस्पताल के बाहर भी होता है इस्तेमाल

ग्रीन व्हिसल को खासतौर पर ऐसी कंडीशन के लिए उपयोगी माना जाता है, जहां तुरंत अस्पताल पहुंचना मुमकिन न हो. खेल मैदान, सड़क दुर्घटना या आपदा जैसी स्थितियों में मेडिकल टीम इसका इस्तेमाल करती है. यह दर्द को कुछ देर के लिए करने में मदद करता है, जिससे मरीज को बेहतर देखभाल मिल सके. इस्माइल कोने की गंभीर चोट के बाद जब उन्हें ग्रीन व्हिसल दिया गया, तब दर्शकों ने देखा कि तेज दर्द के बावजूद वह शांत नजर आ रहे थे.

फीफा वर्ल्ड कप 2026
अगला लेख