12 लाख के हैं Rakhi Sawant के बाल, जानें क्या होते हैं ‘रशियन हेयर?
राखी सावंत एक बार फिर अपने अनोखे खुलासे को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि उनके बाल साधारण नहीं, बल्कि ‘रशियन हेयर’ हैं, जिन पर एक बार में करीब 12 लाख रुपये तक खर्च हो जाते है.
राखी सावंत का नाम आते ही लोगों के दिमाग में उनकी बेबाक बातें और अलग अंदाज सामने आ जाता है. लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी को चौंका दिया. एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान राखी ने बताया कि वह अपने लुक और स्टाइलिंग पर जमकर खर्च करती हैं और यही वजह है कि उनका ग्लैमरस अंदाज हमेशा चर्चा में रहता है.
बातचीत के दौरान राखी ने बताया कि उनके रशियन बालों की कीमत 12 लाख रुपये हैं. ऐसे बालों के लिए वह विदेश जाती हैं और फिर वहां से ट्रीटमेंट करवाती हैं. दरअसल रशियन हेयर सबसे प्रीमियम बालों में से एक हैं.
आखिर क्या हैं राखी के ‘रशियन बाल’?
राखी सावंत ने अपने बालों की ओर इशारा करते हुए बताया कि यह नॉर्मल हेयर एक्सटेंशन नहीं हैं. उनके मुताबिक, उन्होंने विशेष क्वालिटी के “रशियन हेयर” लगवाए हैं, जिन्हें विदेशों से तैयार कराया जाता है. उनका कहना है कि इस तरह की सुविधाएं भारत में आसानी से उपलब्ध नहीं होतीं, इसलिए वह इसके लिए विदेशों का रुख करती हैं.
कितनी है कीमत?
राखी ने बताया कि इन रशियन बालों पर एक बार में करीब 12 लाख रुपये तक का खर्च आता है. यह रकम सुनकर पॉडकास्ट की होस्ट भी हैरान रह गईं. आमतौर पर इतने पैसों में एक लग्जरी कार का डाउन पेमेंट या कई लोगों की सालभर की कमाई निकल सकती है, लेकिन राखी इसे अपने लुक में इंवेस्ट मानती हैं.
कैसे होते हैं रशियन हेयर?
रशियन हेयर एक प्रीमियम और बहुत ज़्यादा पसंद किए जाने वाले असली बाल होते हैं, जिनका इस्तेमाल हाई-एंड एक्सटेंशन और विग बनाने में किया जाता है. ये बाल अपनी नैचुरल सॉफ्टनेस, रेशमी बनावट और मज़बूती के लिए जाने जाते हैं और आम तौर पर पूर्वी यूरोप और रूस के लोगों से लिए जाते हैं. अपनी खास खूबियों की वजह से, इन्हें दुनिया भर के बाज़ार में सबसे महंगे और शानदार बालों में से एक माना जाता है.
सिर्फ बाल ही नहीं, पूरा मेकओवर है लग्जरी
राखी ने यह भी बताया कि वह अपने लुक को निखारने के लिए अलग-अलग देशों में ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती हैं. उन्होंने दावा किया कि उनके कई ब्यूटी एन्हांसमेंट्स और स्टाइलिंग एलिमेंट्स विदेशों में कराए गए हैं. यही वजह है कि उनका ग्लैमरस अवतार अक्सर लोगों का ध्यान खींचता है.




