Begin typing your search...

इवेंट में Virat Kohli से भी महंगी घड़ी पहनें नजर आए Karan Aujla, जानें Richard Mille वॉच की क्या है खासियत

विराट कोहली के शूज इवेंट में सबसे ज्यादा सुर्खियां करण औजला की लग्जरी Richard Mille घड़ी ने बटोरीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घड़ी की कीमत करीब 5 से 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

karan aujla
X

विराट के शूज इवेंट में करण औजला ने पहनी 6 करोड़ की घड़ी

( Image Source:  x-@ImTanujSingh and insta-@Karan Aujla )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 22 Jun 2026 12:57 PM IST

दिल्ली के यशोभूमि में हुए One8 Shoes के ग्लोबल लॉन्च इवेंट में जहां क्रिकेट स्टार विराट कोहली और पंजाबी सिंगर करण औजला ने अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया, वहीं फैशन और लग्जरी वॉच लवर्स की नजरें एक खास चीज पर जाकर टिक गईं. सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा करण औजला की कलाई में नजर आई लग्जरी घड़ी की हो रही है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है.

रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं के मुताबिक, करण औजला ने इवेंट में Richard Mille की प्रीमियम लग्जरी घड़ी पहनी थी. इस घड़ी की अनुमानित कीमत 5 से 6 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है, जहां इसके डिजाइन और लुक ने लोगों का ध्यान खींच लिया.

कौन सी घड़ी पहने नजर आए करण औजला?

x-@ImTanujSingh

फोटो में करण औजला की कलाई पर सिल्वर टोन वाली लग्जरी स्पोर्ट्स वॉच दिखाई दे रही है. यह Richard Mille की हाई-एंड कलेक्शन का हिस्सा हो सकती है. Richard Mille दुनिया के सबसे एक्सक्लूसिव और महंगे वॉच ब्रांड्स में गिना जाता है, जिसे कई इंटरनेशनल एथलीट्स, बिजनेस टाइकून्स और सेलिब्रिटीज पसंद करते हैं.

कितनी महंगी है घड़ी?

इस घड़ी की कीमत 5 से 6 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. Richard Mille की घड़ियां सिर्फ समय देखने का साधन नहीं बल्कि इंजीनियरिंग और लक्जरी का बेहतरीन मेल मानी जाती हैं. इन घड़ियों में टाइटेनियम, कार्बन टीपीटी और सैफायर जैसे प्रीमियम मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है. हर मॉडल सीमित संख्या में तैयार किया जाता है, जिससे इसकी एक्सक्लूसिविटी और कीमत दोनों बढ़ जाती हैं.

कैसी दिखती है यह घड़ी?

इस तरह की घड़ियों की पहचान उनका यूनिक टोनो-शेप केस, स्केलेटन डायल और स्पोर्टी डिजाइन होता है. Richard Mille की घड़ियां दूर से ही अलग नजर आती हैं और यही वजह है कि लग्जरी वॉच कलेक्टर्स के बीच इनकी जबरदस्त मांग रहती है.

अगला लेख