Begin typing your search...

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए फूल गोभी, हो सकती है परेशानी

सर्दियों का मौसम आते ही सब्जी मंडियां गोभी से भर गई हैं। इन दिनों लोग बड़े चाव से गोभी के अलग-अलग व्यंजन खाते हैं। यूं तो गोभी सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन कुछ लोगों को गोभी से परहेज करना चाहिए।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए फूल गोभी, हो सकती है परेशानी
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 24 Oct 2024 3:00 AM IST

सर्दियों का मौसम आते ही सब्जी मंडियां गोभी से भर गई हैं। इन दिनों लोग बड़े चाव से गोभी के अलग-अलग व्यंजन खाते हैं। यूं तो गोभी सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन कुछ लोगों को गोभी से परहेज करना चाहिए। आइए, जानते हैं किन लोगों को गोभी नहीं खानी चाहिए।

प्रेगनेंट महिलाएं- गर्भावस्था के दौरान भी आपको फूल गोभी का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। खासतौर से प्रेग्नेंसी में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या ट्रिगर कर सकती है। इसलिए गोभी से परहेज करना जरूरी है।

गैस और ब्लोटिंग से पीड़ित- जिन लोगों को अक्सर खाने-पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या रहती है उन्हें फूलगोभी का सेवन न के बराबर करना चाहिए। गोभी में कार्बोहाइट्रेट होते हैं, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। गोभी की सब्जी या पराठे खाने के बाद आपको गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए गोभी का सेवन न करें।

पथरी होने के मरीज- फूल गोभी का सेवन पथरी की समस्या होने पर भी नहीं करना चाहिए। इससे नुकसान हो सकता है। खासतौर से गॉलब्लैडर और किडनी में पथरी होने पर फूल गोभी खाने से बचना चाहिए। फूल गोभी में कैल्शियम होता है जिससे पथरी की परेशानी और बढ़ सकती है।

थायराइड से पीड़ित- अगर आपको थायराइड की समस्या है तो फूलगोभी न खाएं। इससे आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। फूलगोभी खाने से थायराइड ग्लैंग में आयोडीन के इस्तेमाल करने की शक्ति कम हो जाती है। जिससे मुश्किल हो सकती है। फूल गोभी खासतौर से T3 और T4 हार्मोन के लेवल को प्रभावित कर सकती है। इसलिए थायराइड के मरीज कम से कम फूलगोभी खाएं।

ब्लड क्लॉटिंग होने पर- अगर आपको ब्लड क्लोटिंग की शिकायत रहती है तो फूलगोभी का सेवन बिल्कुल न करें। फूलगोभी में पोटैशियम काफी ज्यादा होता है जिससे शरीर में खून और गाढ़ा हो सकता है। इसलिए गोभी का सेवन सीमित करें या फिर न खाएं।

अगला लेख