Begin typing your search...

Teddy Day 2026: टेडी बियर क्यों बन गया प्यार, सेफ्टी और कम्फर्ट का सबसे प्यारा जरिया? जानें इतिहास

टेडी डे वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन होता है, जब प्यार को बिना शब्दों के एक मुलायम टेडी बियर के ज़रिए जताया जाता है. यह दिन साथ, सुरक्षा और बिना शर्त प्यार की भावना को सेलिब्रेट करता है.

teddy day 2026 date history significance valentine week
X
( Image Source:  Create By AI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय

Published on: 10 Feb 2026 6:14 AM

Teddy Day 2026: हर साल फरवरी महीने में वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही चारों तरफ प्यार की मिठास फैल जाती है. ये वो खास हफ्ता होता है जिसमें लोग अपने दिल की भावनाओं को अलग-अलग तरीकों से जाहिर करते हैं. रोमांटिक गिफ्ट्स, मीठी-मीठी बातें, वादे और छोटे-छोटे सरप्राइज- सब कुछ इसी हफ्ते में पीक पर पहुंच जाता है. वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है और ये हफ्ता 14 फरवरी के वैलेंटाइन डे से पहले खत्म होता है, लेकिन आखिरी दिन 13 फरवरी को किस डे के साथ खत्म होता है.

इस पूरे हफ्ते में हर दिन का अपना अलग महत्व और अलग-अलग तरीके से प्यार जताने का अंदाज होता है. इन सारे दिनों में से टेडी डे सबसे ज्यादा क्यूट, प्यारा और दिल को छूने वाला दिन माना जाता है. ये वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन होता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं, जो न सिर्फ एक खिलौना होता है बल्कि प्यार, सेफ्टी और कम्फर्ट का बहुत प्यारा सिम्बल बन जाता है.

टेडी डे 2026 कब है?

हर साल टेडी डे 10 फरवरी को मनाया जाता है. साल 2026 में 10 फरवरी मंगलवार का दिन है. ये दिन चॉकलेट डे के ठीक बाद आता है और प्रॉमिस डे से ठीक पहले. यानी वैलेंटाइन वीक के बीच में ये सबसे इमोशनल दिन बन जाता है. इस दिन प्यार को बिना ज्यादा शब्दों के, बस एक मुलायम और गर्मजोशी भरे तरीके से व्यक्त किया जाता है.

टेडी डे की शुरुआत कैसे हुई?

टेडी डे की कहानी असल में टेडी बियर नाम के उस प्यारे खिलौने से जुड़ी है. ये सब 1902 की बात है. उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट (जिन्हें दोस्त प्यार से 'टेडी' कहते थे, शिकार पर गए थे. शिकार के दौरान उनके सामने एक छोटा भालू आया, जो पहले से ही पकड़ा हुआ और बंधा हुआ था. राष्ट्रपति ने उसे गोली मारने से साफ मना कर दिया और कहा कि ये खेल के नियमों के खिलाफ है. उन्होंने उस भालू को छोड़ने का आदेश दिया. उसी घटना को एक कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने अखबार में एक प्यारे कार्टून के रूप में दिखाया. ये कार्टून लोगों को बहुत पसंद आया. फिर एक खिलौना बनाने वाली कंपनी के मालिक मॉरिस मिक्टोम ने इसी से प्रेरणा लेकर एक सॉफ्ट, प्यारा सा भालू का खिलौना बनाया और उसे राष्ट्रपति के नाम पर 'टेडी बियर' नाम दिया. राष्ट्रपति ने भी इसकी इजाजत दे दी. धीरे-धीरे टेडी बियर सिर्फ एक खिलौना नहीं रहा ये बच्चों और बड़ों दोनों का सबसे अच्छा दोस्त बन गया. जब कोई उदास होता है, अकेला महसूस करता है या डर लगता है, तो टेडी बियर को गले लगाने से मन को सुकून मिलता है. इसी वजह से प्यार के इस खास हफ्ते में टेडी डे को शामिल किया गया, जहां टेडी बियर गिफ्ट करना प्यार जताने का सबसे कोमल और प्यारा तरीका बन गया.

टेडी डे का क्या महत्व है?

टेडी डे सिर्फ एक टेडी बियर देने का दिन नहीं है. ये दिन उन भावनाओं को सेलिब्रेट करता है जो प्यार में सबसे गहरी होती हैं जैसे

टेडी बियर जैसा मुलायम और गर्म, वैसा ही साथी का साथ महसूस होता है

ये बताता है कि 'मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, तुम कभी अकेले नहीं रहोगे'

बिना किसी शर्त के, बिना किसी स्वार्थ के प्यार

जब जीवन में मुश्किलें आएं, दुख हो या तनाव हो, तो वो साथी जो बिना बोले ही ढांढस बंधाता है

जब कोई लड़का या लड़की अपने पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट करता है, तो वो ये कह रहा होता है, 'तुम्हारे लिए मैं वो सुरक्षित जगह हूं जहां तुम कभी भी आकर आराम कर सकती/सकते हो. मैं तुम्हें कभी अकेला नहीं छोड़ूंगा/छोड़ूंगी।"

अगला लेख