Begin typing your search...

ब्रोकली से बनाएं ये स्वादिष्ट खाने, नाक-मुंह नहीं बनाएंगे बच्चे

ब्रोकली एक बेहद पौष्टिक सब्जी है। हालांकि, अधिकांश पौष्टिक चीजों की तरह ही ब्रोकली का भी स्वाद कई लोगों को पसंद नहीं आता है, खासकर बच्चों को। ऐसे में अगर आप उन्हें स्वादिष्ट तरीके से ब्रोकली खिलाना चाहते हैं, तो इन डिशेज को ट्राई कर सकते हैं।

ब्रोकली से बनाएं ये स्वादिष्ट खाने, नाक-मुंह नहीं बनाएंगे बच्चे
X
( Image Source:  sora ai )
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 12 Oct 2024 8:00 PM IST

ब्रोकली एक बेहद पौष्टिक सब्जी है। हालांकि, अधिकांश पौष्टिक चीजों की तरह ही ब्रोकली का भी स्वाद कई लोगों को पसंद नहीं आता है, खासकर बच्चों को। ऐसे में अगर आप उन्हें स्वादिष्ट तरीके से ब्रोकली खिलाना चाहते हैं, तो इन डिशेज को ट्राई कर सकते हैं।

पकोड़े

बारिश के मौसम में गर्मागर्म पकोड़े खाने का मजा ही कुछ अलग होता है। आप आलू-प्याज पकोड़े तो खाते ही होंगे, लेकिन इस बार ब्रोकली के पकोड़े ट्राई करें।इसके लिए बेसन में नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन मिलाकर घोल तैयार करें और उसमें छोटे-छोटे ब्रोकली के टुकड़े डुबोकर गर्म तेल में तल लें।ये कुरकुरे पकोड़े चाय के साथ बहुत अच्छे लगते हैं और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। बच्चों को भी ये बहुत पसंद आएंगे।

मंचूरियन

चाइनीज फूड पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।इसके लिए सबसे पहले ब्रोकली के टुकड़ों को उबाल लें, फिर बेसन, कॉर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, सोया सॉस मिलाकर बैटर तैयार करें, फिर इसमें ब्रोकली के टुकड़े डुबोकर डीप फ्राई करें। दूसरी तरफ ग्रेवी बनाने के लिए प्याज और शिमला मिर्च फ्राई करें, सोया सॉस और टोमैटो सॉस मिलाकर ग्रेवी तैयार करें।अंत में इस मिश्रण में फ्राइड ब्रोकली के टुकड़ों को मिलाएं और गर्मागर्म परोसें।

पराठा

ब्रोकली पराठा एक पौष्टिक नाश्ता या लंच विकल्प हो सकता है। इसके लिए गेहूं के आटे में कटी हुई ब्रोकली, हरी धनिया, हरी मिर्च और नमक मिलाकर आटा गूंथ लें। इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलें और तवे पर घी या तेल डालकर सेंक लें।इसे दही या अचार के साथ परोसें। यह परांठा न केवल स्वादिष्ट है बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी है, जिससे आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा।

पुलाव

अगर आप कुछ हल्का, लेकिन पौष्टिक खाना चाहते हैं तो ब्रोकली पुलाव बना सकते हैं।इसके लिए बासमती चावल को धोकर भिगो दें और फिर घी में जीरा तड़काएं, प्याज भूनें और उसमें कटी हुई सब्जियां जैसे गाजर, मटर जैसी सब्जियां डालें। अब इसमें धोए हुए चावल डालें और पानी मिलाकर पकने दें। जब चावल आधे पक जाएं तब उसमें कटी हुई ब्रोकली डालें ताकि वह ज्यादा न गल जाएं।इसके बाद इसे गर्मागर्म परोसें और इसका आनंद लें।

अगला लेख