शाहरुख की लाडली Suhana Khan ने पहनी 191,000 लाख की गोल्ड टिश्यू साड़ी, लगी चांद सी खूबसूरत
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान एक बार फिर अपने एथनिक लुक को लेकर सुर्खियों में हैं. करीब ₹1.91 लाख की गोल्ड टिश्यू साड़ी में उनका रॉयल और एलीगेंट अंदाज़ फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
Suhana Khan ने पहनी 191,000 लाख की गोल्ड टिश्यू साड़ी
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान एक बार फिर अपने एथनिक अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वह नजर आईं करीब ₹1.91 लाख की गोल्ड टिश्यू साड़ी में, जिसमें उनका लुक बेहद रॉयल और सॉफ्ट एलिगेंस से भरपूर दिखा. हल्के सुनहरे टोन और बारीक हैंड एम्ब्रॉयडरी ने उनकी इस साड़ी को एक ऐसा फेस्टिव और ग्रेसफुल टच दिया, जिसने उन्हें किसी चांद जैसी खूबसूरती का एहसास दिला दिया.
सोशल मीडिया पर फैंस उनकी इस एलीगेंट अपीयरेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें “मॉडर्न एथनिक क्वीन” कहकर सराहा जा रहा है.
सुहाना ने पहनी 1,91,000 लाख रुपये की साड़ी
सुहाना की यह साड़ी हल्के गोल्ड टिश्यू फैब्रिक में तैयार की गई है, जो अपने आप में रिच और रॉयल फील देती है. साड़ी पर किया गया कटदाना और कसाब हैंड एम्ब्रॉयडरी वर्क इसे और भी खास बनाता है. इसका सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका सिंपल लेकिन ग्रेसफुल बॉर्डर है, जो पूरे लुक को ओवरडन होने से बचाता है और मिनिमलिस्ट अपील बनाए रखता है. साड़ी के साथ पेयर किया गया ब्लाउज भी उतना ही खास है. उस पर की गई कटदाना और कसाब वर्क इसे फेस्टिव लेकिन एलिगेंट बनाता है. डीप नेकलाइन और फिटेड स्ट्रक्चर सुहाना के लुक को मॉडर्न टच देते हैं, जो पूरी आउटफिट को बैलेंस करते हैं.
मिनिमल एक्सेसरीज से किया लुक इन्हांस
सुहाना ने इस लुक के साथ हैवी ज्वेलरी की जगह मिनिमल एक्सेसरीज को चुना है. मैचिंग ईयररिंग्स और हल्के ब्रैसलेट्स उनके पूरे आउटफिट को ओवरशैडो किए बिना निखारते हैं.
कैसा है मेकअप?
मेकअप की बात करें तो सुहाना ने सॉफ्ट, डेवी और न्यूड टोन को अपनाया है. हल्की आई मेकअप और ग्लोइंग स्किन उनके फीचर्स को और उभारते हैं. ओपन हेयरस्टाइल उनके पूरे लुक को फ्रेश बनाता है. सुहाना खान का यह लुक साबित करता है कि एथनिक वियर में भी मिनिमलिज्म कितना असरदार हो सकता है. बिना भारी-भरकम स्टाइलिंग के भी वह एक ग्रेसफुल और रिफाइंड फैशन स्टेटमेंट देती हैं, जो यंग फैशन लवर्स के लिए इंस्पिरेशन है.




