शराब नहीं पीते तो भी हो सकता है फैटी लिवर, ये चीजें हैं लिवर की दुश्मन
आमतौर पर शराब को फैटी लिवर के लिए जिम्मेदार माना जाता है। लेकिन कुछ फूड्स ऐसे हैं, जो शराब नहीं पीने वाले लोगों के लिवर को सड़ाने का काम करता है।

फैटी लिवर आज के समय में एक बेहद आम बिमारी के रूप में सामने आ रहा है। आमतौर पर शराब को फैटी लिवर के लिए जिम्मेदार माना जाता है। लेकिन कुछ फूड्स ऐसे हैं, जो शराब नहीं पीने वाले लोगों के लिवर को सड़ाने का काम करता है। आजकल की लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतें 90 प्रतिशत स्वास्थ्य समस्याओं का कारण हैं। फैटी लिवर ऐसी ही एक गंभीर कंडीशन है। यह समस्या तब होती है जब लिवर में बहुत ज्यादा फैट जमा हो जाता है, जिससे लिवर सही से काम नहीं कर पाता है। अगर आपको ऐसी समस्याओं से दूर रहना है तो कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन बेहद संभलकर करना चाहिए।
आपको शराब के अलावा उन चीजों के बारे में बताते हैं जो आपके लिवर के लिए बेहद नुकसानदायक हैं।
एनर्जी ड्रिंक्स
सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स, जूस फैटी लिवर का एक प्रमुख कारण बन सकते हैं। इनमें बहुत ज्यादा मात्रा में शुगर और फ्रुक्टोज होता है, जो लिवर में फैट को जमाने का काम करता है। अगर आप रोज इसका सेवन कर रहे हैं, तो आप फैटी लिवर के मरीज बन सकते हैं।
जंक फूड
कुछ लोगों को जंक फूड खाने की आदत होती है। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अपने लिए खतरे को आमंत्रण दे रहे हैं। तली हुई चीजें जैसे फ्रेंच फ्राइज, बर्गर, और चिप्स में फैट से भरपूर होते हैं। इनमें हाई लेवल ट्रांस फैट होता है, जो लिवर में जमा होकर इसे सड़ाने लगता है।
सफेद ब्रेड और पास्ता
सफेद ब्रेड, पास्ता, और सभी रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स भी फैटी लिवर का खतरा बढ़ाते हैं। इन जीजों में बहुत ज्यादा शुगर और फाइबर ना के बराबर होता है। इसके ज्यादा सेवन से लिवर फैट तेजी से बढ़ने लगता है।
प्रोसेस्ड मीट्स
सॉसेज, बेकन, और हॉट डॉग जैसे प्रोसेस्ड मीट में बहुत ज्यादा फैट और नमक होता है। ये आइटम ये लिवर पर अलग से दबाव डालते हैं जिससे फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है।
डेयरी प्रोडक्ट
हाई फैट वाले दूध, पनीर, और मक्खन जैसे डेयरी प्रोडक्ट भी फैटी लिवर का कारण बनते हैं। इनमें हाई सैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो लिवर को फैटी बनाते हैं।