Mothers Day 2026: क्वालिटी टाइम से लेकर मजेदार ट्रिप तक, ऐसे बनाएं मदर्स डे को खास
Mother’s Day 2026 पर मां को खास महसूस कराने के लिए बड़े गिफ्ट नहीं, बल्कि प्यार और समय की जरूरत होती है. जानिए 5 ऐसे इमोशनल और आसान तरीके, जो आपकी मां के चेहरे पर सच्ची मुस्कान ला सकते हैं.
हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उन अनकही बलिदानों, रातों की नींद, चुपके से दिए गए आशीर्वाद और बिना शर्त प्यार का शुक्रिया अदा करने का दिन है. मां वो इंसान है जो अपना सब कुछ त्यागकर हमें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती है। बचपन में गोद में लोरियां गाकर सुलाने वाली, स्कूल के लिए टिफिन पैक करने वाली, परीक्षा के डर में हाथ थामने वाली, और जिंदगी के हर मोड़ पर चुपचाप हमारा साथ देने वाली मां. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर मां के लिए समय निकालना भूल जाते हैं.
लेकिन मदर्स डे हमें याद दिलाता है कि मां को खुश करने के लिए बड़े-बड़े गिफ्ट्स की जरूरत नहीं, बस सच्चे प्यार और ध्यान की जरूरत है. इस दिन हम मां को बता सकते हैं कि वह कितनी खास है. चाहे छोटा सा कार्ड हो, समय हो, या कोई सरप्राइज हर तरीका मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है. मदर्स डे मनाना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि फीलिंग्स का फेस्टिवल है. आइए जानते हैं 5 खास तरीकों से कैसे मनाएं इस दिन को, जिनमें हर तरीके के साथ एक छोटी लेकिन दिल को छू लेने वाली कहानी भी जुड़ी है.
1. घर पर स्पेशल ब्रेकफास्ट और हैंडमेड गिफ्ट
वो कहते है न कि मां का काम कभी खत्म नहीं होता. सुबह के 5 बजे उठकर किचन संभालने से लेकर पूरे घर का ख्याल रखना आखिर उनके ही हाथ में तो होता है. इस मदर्स डे उनकी मॉर्निंग को स्पेशल बनाने के लिए सुबह उठकर मां के लिए ब्रेडफास्ट तैयार करें उसके पसंदीदा परांठे, फ्रूट जूस और चाय. साथ में बच्चों के साथ मिलकर कार्ड या फोटो फ्रेम बनाएं.
2. पूरे दिन क्वालिटी टाइम और यादें शेयर करना
कॉर्पोरेट जॉब में आज लोग इतना व्यस्त हो गए है कि महीनों तक मां से ठीक से बात नहीं हो पाती खासकर वो लोग को उनसे दूर रहते है. इस बार मोबाइल दूर रखकर मां के साथ पुरानी यादें ताजा करें. बचपन की कहानियां सुनें, उनके सपनों के बारे में पूछें. हां, क्वालिटी टाइम के लिए आप उन्हें पार्क या उनके साथ उनकी फेवरेट मूवी एन्जॉय कर सकते हैं.
3. पर्सनल लेटर या वीडियो मैसेज
ऐसे कई पल हमारे जीवन में आते हैं जब हम अपनी मां को एक अच्छा सा थैंक्स तक नहीं कह पाते है. लेकिन मदर्स डे पर मां को हाथ से लिखा लंबा लेटर दें जिसमें हर छोटी-बड़ी बात लिखी हो या पूरा परिवार मिलकर थैंक यू वीडियो बनाएं. ऐसा करना जरूर उन्हें एक खूबसूरत एहसास दिलाएगा.
4. फैमिली गेट-टुगेदर और होममेड डिनर
एक मां के लिए ऐसा शायद ही कभी हो पाता है उसके बच्चें उसके साथ एक साथ हो. इस दिन को खास मनाने के लिए सारे भाई बहन शानदार सा फैमिली गेट-टुगेदर रख सकते है. एक साथ टेस्टी खाना बनाएं और मां को खिलाएं.
5. सरप्राइज आउटिंग या छोटी ट्रिप
इसमें कोई दो राय नहीं है हाउसवाइफ मदर्स सालों साल किसी ट्रिप पर नहीं गई होती है. उनका यह खास दिन सेलिब्रेट करने के लिए मां को पसंद की जगह घुमाएं — मंदिर, फेवरेट रेस्टोरेंट या नजदीकी हिल स्टेशन.




