नकली दांत गिरे फिर भी नहीं घबराई! Kamolwan Chanago से सीखे स्टेज पर कॉन्फिडेंस बनाए रखने के 10 आसान टिप्स
मिस ग्रैंड थाइलैंड 2026 के दौरान एक कंटेस्टेंट का नकली दांत गिरने का वीडियो वायरल हो गया. लेकिन उनके आत्मविश्वास और स्मार्ट हैंडलिंग ने लोगों का दिल जीत लिया.
सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ अनोखी और हैरान करने वाली वीडियो वायरल हो जाती हैं. हाल ही में थाईलैंड की एक ब्यूटी पेजेंट में भी ऐसा ही एक मजेदार लेकिन थोड़ा शर्मनाक वाकया हो गया. मिस ग्रैंड थाइलैंड 2026 पेजेंट के दौरान एक कंटेस्टेंट का नकली दांत अचानक गिर गया. इस कंटेस्टेंट का नाम कमोलवान चानागो है. वे मिस ग्रैंड पथुम थानी के रूप में पेजेंट में हिस्सा ले रही थीं.
27 मार्च को पेजेंट के शुरुआती दौर में कमोलवान चानागो मंच पर अपना इंट्रो दे रही थीं. वे कॉन्फिडेंस के साथ बोल रही थीं कि अचानक उनके मुंह से नकली दांत (वीनियर्स) गिर गए. यह घटना इतनी अचानक हुई कि पूरा हॉल देखता रह गया. लेकिन कमोलवान ने इस मुश्किल पल को बहुत अच्छे तरीके से हैंडल किया. उन्होंने घबराने की बजाय बस अपना चेहरा थोड़ा एक तरफ घुमाया, अपने गिरे हुए नकली दांत को जल्दी से ठीक किया और बिना रुके अपना भाषण पूरा कर दिया. मंच पर मौजूद दर्शकों ने उनके इस शानदार कॉन्फिडेंस को देखकर खूब तालियां बजाईं. इससे एक्साइटेड होकर कमोलवान ने अपना बाकी का रैंप वॉक भी बहुत अच्छे से पूरा किया। इस दौरान कैमरों के फ्लैश लगातार चमकते रहे.
वीडियो वायरल हो गया
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. खासकर इंस्टाग्राम पर द अर्बन हेराल्ड ने इसे शेयर किया, जिसके बाद हजारों लोग इसे देख और शेयर करने लगे।लोगों ने कमोलवान चानागो की तारीफों के पुल बांध दिए. कई यूजर्स ने लिखा कि 'इतनी बड़ी प्रतियोगिता में ऐसा हादसा हो जाए तो किसी के भी होश उड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने बिना घबराए पूरा शो संभाल लिया' एक यूजर ने कमेंट किया, 'मुझे पता है कि उस पल उन्हें बहुत बुरा लगा होगा, लेकिन उन्होंने जिस तरीके से इसे हैंडल किया, वह वाकई लाजवाब था.' दूसरे ने लिखा, 'उनका कैटवॉक भी बहुत सुंदर और कॉन्फिडेंट था.'
आगे क्या है?
मिस ग्रैंड थाइलैंड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 28 मार्च 2026 की रात को बैंकॉक के ब्रावा बीकेके मॉल स्थित एमजीआई हॉल में होने वाला है. इस फिनाले में ही विजेता का फैसला होगा। विजेता को पिछले साल की मिस ग्रैंड थाइलैंड 2025 ताज पहनाएंगी. इसके बाद चुनी गई विजेता अक्टूबर 2026 में भारत में आयोजित होने वाले मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2026 में थाईलैंड का रिप्रेजेंट करेगी.
कमोलवान चानागो से सीखे कॉन्फिडेंस बनाए रखने के आसान टिप्स
कमोलवान चानागो जैसी घटना में कॉन्फिडेंस बनाए रखना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने जो किया घबराए बिना चेहरा घुमाया, दांत ठीक किया और शो जारी रखा वो सच में इंस्पिरेशनल है. ऐसे पलों में कॉन्फिडेंस मेंटेन करने के लिए कुछ व्यावहारिक और आसान तरीके हैं. इन्हें रोजाना प्रैक्टिस करके आप भी दबाव की स्थिति में शांत और कॉफिडेंस रह सकते हैं.
1. पहले से अच्छी तैयारी करें अपनी स्क्रिप्ट, वॉक, पोज़ और इंट्रोडक्शन को बार-बार प्रैक्टिस करें. जितनी अच्छी तैयारी होगी, उतना कम डर लगेगा.
2. कुछ स्थितियों जैसे कुछ गिर जाना या कपड़े का खराब होना की कल्पना करके सोचें कि तब क्या करना है. इससे असली पल में घबराहट कम होती है.
3. पेजेंट या स्टेज पर जाने से पहले मिरर के सामने या दोस्तों के सामने कई बार रिहर्सल करें
4. घटना के दौरान शांत रहे गहरी सांस लें. इससे दिल की धड़कन कंट्रोल में रहती है और दिमाग साफ होता है.
5. चेहरा थोड़ा घुमाएं या मुस्कुराएं जैसे कमोलवान ने किया. इससे कैमरा और दर्शक कम नोटिस करते हैं
6. खुद से कहें: ये सिर्फ एक छोटा पल है, पूरा शो अभी बाकी है
7. ह्यूमर का इस्तेमाल करें अगर संभव हो: बाद में हल्के से मुस्कुराकर आगे बढ़ेंकई . बार लोग आपकी ग्रेस को ज्यादा याद रखते हैं, गलती को नहीं.
8. घटना के बाद कॉन्फिडेंस वापस कैसे लाएं खुद पर दया करें (Self-compassion): खुद को कोसें नहीं. सोचें हर इंसान से गलती होती है. मैंने जो किया, वो काफी अच्छा था.' दोस्त को ऐसी स्थिति में क्या कहते, वैसा ही खुद से कहें.
9. हंसकर भूल जाएं: खुद पर हंसें। इसे मजेदार कहानी बना लें। जितना ज्यादा गंभीरता से लेंगे, उतना ज्यादा दिमाग में घूमता रहेगा
10. पॉजिटिव यादें दोहराएं: अपनी पिछली अच्छी परफॉर्मेंस, तारीफें या ताकत को याद करें. मैंने पहले भी अच्छा किया है, ये एक छोटी गलती है.




