वर्कआउट के बाद न करें ये गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है भारी
रोजाना वर्कआउट करना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे शरीर फुर्तीला बना रहता है।

दुनिया भर में लोग मोटापे से परेशान हैं। अपने शरीर को फुर्तीला बनाने के लिए लोग रोजाना योग करते हैं। वहीं कुछ लोग जिम में जाकर वर्कआउट और एक्सरसाइज करके घंटों अपना पसीना बहाते हैं। प्रतिदिन सुबह के समय वर्कआउट करने से शरीर फिट रहता है और कई बीमारियों से दूर रहने में भी मदद मिलती है। लेकिन एक्सरसाइज के बाद कुछ ऐसी बातें हैं जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जो लोग अक्सर कर बैठते हैं।
अगर आप भी जिम में या घर पर ही एक्सरसाइज करते हैं तो आपके लिए यह बेहद जरूरी है कि इन चीजों का बेहद ध्यान रखें ताकि इसका आपकी सेहत पर बुरा असर न पड़ने पाए। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें।
1. तुरंत नहाना
एक्सरसाइज करने के बाद लोग तुरंत नहा लेते हैं जो कि ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। वर्कआउट या हैवी फिजिकल एक्टिविटी करने के कम से कम आधे घंटे बाद ही नहाना चाहिए।
2. वर्कआउट के बाद हैवी खाना
वर्कआउट के बाद भूलकर भी तुरंत हैवी खाना खाने से बचना चाहिए। कम से कम 30-35 मिनट के बाद ही कोई मील लें। एक्सरसाइज के बाद ऐसी कोई एक्टिविटी न करें, जिससे शरीर पर दवाब पड़े। इससे मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। इससे आप इंजरी के भी शिकार हो सकते हैं।
3. तुरंत पानी पी लेना
एक्सरसाइज करते समय शरीर से काफी पसीना निकलता है। वर्कआउट के बाद तेज की प्यास लगती है और लोग खूब सारा पानी पी लेते हैं लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। तुरंत पानी पीने से सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।
4. आराम नहीं करना
वर्कआउट के बाद हमेशा कुछ समय के लिए आराम करना चाहिए। एक्सरसाइज के समय ट्रेडमिल को कुछ देर के लिए को स्लो कर दें। साथ ही दौड़ रहे हैं तो कुछ समय के लिए टहलें।
5. चीनी का सेवन करना
एक्सरसाइज करने के बाद कभी भी चीनी से बना कुछ भी नहीं खाना चाहिए। आपको ज्यादा मात्रा में कैलोरी का सेवन करने से बचना चाहिए। आप वर्कआउट के बाद दही खा सकते हैं।