52 साल में भी यूं ही इतनी फिट नहीं हैं Malaika Arora, रोज करती हैं ये 5 योग, आप भी करें ट्राई
52 साल की मलाइका अरोड़ा आज भी अपनी फिटनेस से लोगों को हैरान कर देती हैं. वह रोजाना डीप स्क्वाट और थोरैसिक ओपनर्स जैसे योग करती हैं.
फिट रहने के लिए Malaika Arora रोज करती हैं ये 5 योग
52 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा एकदम फिट हैं. उनकी फिट बॉडी सिर्फ अच्छी डाइट का नतीजा नहीं है, बल्कि रोजाना एक्सरसाइज और योग भी इसकी बड़ी वजह हैं. एक्ट्रेस रोजाना ऐसे योग करती हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस भी बेहतर करती हैं.
मलाइका की पसंदीदा योग में डीप स्क्वाट और हिप ओपनर्स शामिल हैं. डीप स्क्वाट पैरों, कूल्हों और घुटनों को मजबूत बनाने में मदद करती है, जबकि हिप ओपनर्स शरीर की जकड़न कम कर फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मददगार हैं.अगर आप भी लंबे समय तक फिट और एक्टिव रहना चाहते हैं, तो इन आसान योग को अपनी फिटनेस रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं.
1. डीप स्क्वाट
डीप स्क्वाट पैरों, कूल्हों और शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाने वाली बेहतरीन योगा मानी जाती है. इसे करने के लिए पैरों को कंधों की चौड़ाई जितना खोलकर खड़े हों. अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए कूल्हों को नीचे ले जाएं. जितना आराम से नीचे जा सकें, उतना जाएं और फिर धीरे-धीरे वापस खड़े हो जाएं.
फायदे
- पैरों की ताकत बढ़ती है.
- घुटनों और कूल्हों की मूवमेंट बेहतर होती है.
- शरीर का बैलेंस और स्टेबिलिटी मजबूत होती है.
2. एंकल और नी योग
instagram-@malaikaaroraofficial
instagram-@malaikaaroraofficial
एंकल और घुटनों को मजबूत रखने के लिए हील रेज और एंकल अल्फाबेट जैसी योग की जा सकती हैं. एंकल अल्फाबेट में एक पैर को हवा में उठाकर पैर के अंगूठे से हवा में A से Z तक अक्षर बनाने की कोशिश करें. यही प्रोसेस दूसरे पैर से भी दोहराएं.
फायदे
- टखनों की लचक बढ़ती है.
- घुटनों को मजबूती मिलती है.
- चोट लगने का खतरा कम हो सकता है.
3. थोरैसिक ओपनर्स
यह योग पीठ के ऊपरी हिस्से में जकड़न कम करने और सही पोश्चर बनाए रखने में मदद करती है. बुक ओपनर, टेबलटॉप रोटेशन और फोम रोलर स्ट्रेच इसके पॉपुलर रुप हैं.
फायदे
- पीठ की अकड़न कम होती है.
- झुककर बैठने की आदत में सुधार आता है.
- रीढ़ की लचक बढ़ती है.
4. हिप ओपनर्स
लो लंज, पिजन पोज और बटरफ्लाई स्ट्रेच हिप ओपनर एक्सरसाइज के अच्छे उदाहरण हैं. इनमें कूल्हों की मांसपेशियों को धीरे-धीरे स्ट्रेच किया जाता है, जिससे शरीर ज्यादा लचीला बनता है.
फायदे
- कूल्हों की जकड़न कम होती है.
- लंबे समय तक बैठने से होने वाली परेशानी में राहत मिल सकती है.
- शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर होती है.
हैमस्ट्रिंग, काफ और पूरी रीढ़ के लिए स्ट्रेच
instagram-@malaikaaroraofficial
instagram-@malaikaaroraofficial
स्टैंडिंग फॉरवर्ड फोल्ड, डाउनवर्ड डॉग और रोमानियन डेडलिफ्ट जैसी योगा शरीर के पिछले हिस्से को स्ट्रेच करने में मदद करती हैं. इससे हैमस्ट्रिंग, पिंडलियों और रीढ़ की मांसपेशियां एक साथ सक्रिय होती हैं.
फायदे
- हैमस्ट्रिंग और काफ की जकड़न कम होती है.
- रीढ़ की लचक बढ़ती है.
- शरीर की मुद्रा और बैलेंसस बेहतर होता है.
ध्यान रखें: किसी भी नई एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले अपने शरीर की क्षमता को समझें. अगर घुटनों, कमर या किसी अन्य हिस्से में पहले से दर्द या चोट है, तो डॉक्टर या फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही प्रैक्टिस करें.




