Begin typing your search...

ठंडे-ठंडे पानी से क्यों नहाना चाहिए, इन फायदों को नहीं जानते होंगे आप

ठंडे पानी से नहाना ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक है या फिर गर्म पानी से, इसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। आज आपको बताते हैं ठंडे पानी से नहाने के फायदे।

ठंडे-ठंडे पानी से क्यों नहाना चाहिए, इन फायदों को नहीं जानते होंगे आप
X
( Image Source:  grok ai )
निशा श्रीवास्तव
निशा श्रीवास्तव

Updated on: 3 Nov 2025 11:10 PM IST

ठंडे पानी से नहाना ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक है या फिर गर्म पानी से, इसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कई लोग गर्म या गुनगुने पानी से नहाना पसंद करते हैं, तो कई लोगों ठंडे पानी से नहाने को लाभदायक मानते हैं। इसको लेकर कई तरह की बातें भी कही जाती रही हैं। आज आपको बताते हैं ठंडे पानी से नहाने के फायदे।

बढ़ती है इम्यूनिटी

ठंडा पानी वाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। दरअसल, ठंडा पानी ल्यूकोसाइट्स के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है और ल्यूकोसाइट्स शरीर में संक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा हर रोज ठंडे पानी से नहाने से सर्दी-खांसी और फ्लू जैसी बीमारियों से भी लड़ने की शक्ति मिलती है।

वजन घटाने में भी मदद

शरीर की केमिकल रिएक्शन को मेटाबॉलिज्म कहते हैं और यह जितना तेज होगा, आप उतनी जल्दी कैलोरी बर्न करेंगे। इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी। ठंडे पानी से नहाने से भी मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है और यह ब्राउन फैट को भी एक्टिवेट करता है। बता दें कि ब्राउन फैट एक प्रकार का फैट होता है, जो गर्मी उत्पन्न कर कैलोरी को जलाता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

ठंडे पानी से नहाने पर शरीर को अपने तापमान को बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन अपने आप बढ़ने लगता है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। ठंडे पानी से नहाने से कसरत के दौरान मांसपेशियों को होने वाली क्षति को भी ठीक करने में मदद मिलती है। इसलिए कसरत के आधे घंटे बाद ठंडे पानी से जरूर नहाएं।

तनाव कम करता है

तनाव से निपटने के लिए भी ठंडे पानी से नहाना भी फायदेमंद हो सकता है। इसे इलेक्ट्रोशॉक थेरेपी के रूप में जाना जाता है। दरअसल, ठंडा पानी ब्रेन को इलेक्ट्रिक इंपल्स भेजता है, जो शरीर को सतर्कता, स्पष्टता और ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। ठंडे पानी से नहाने से शरीर में एंडोर्फिन या हैप्पी हार्मोन भी रिलीज होने लगते हैं, जिससे तनाव कम होता है।

अगला लेख