Begin typing your search...

विटामिन डी की कमी को न करें नजरअंदाज, ऐसे पहचानें लक्षण

विटामिन डी की समस्या आजकल कई लोगों में देखी जा रही है। खासकर, 30 से ऊपर के लोगों में तो विटामिन डी कम होना आम बात हो गई है। हालांकि, इसे नजरअंदाज करना बिल्कुल भी सही नहीं है

विटामिन डी की कमी को न करें नजरअंदाज, ऐसे पहचानें लक्षण
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 8 Nov 2024 7:33 PM IST

विटामिन डी की समस्या आजकल कई लोगों में देखी जा रही है। खासकर, 30 से ऊपर के लोगों में तो विटामिन डी कम होना आम बात हो गई है। हालांकि, इसे नजरअंदाज करना बिल्कुल भी सही नहीं है क्योंकि यह हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। शरीर के कई अंगों को सुचारू रूप से चलाने के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी है। आइए, समझते हैं कि शरीर में विटामिन डी की कमी के क्या लक्षण हैं और इन्हें कैसे दूर किया जा सकता है।

लक्षण

विटामिन-डी की कमी के लक्षण हर व्यक्ति में अलग तरह के हो सकते हैं। इसके कुछ आम लक्षणों में शामिल हैं

थकान और कमजोरी

हड्डियों में दर्द

मांसपेशियों में दर्द

बार-बार बीमार पड़ना

मूड स्विंग्स

बालों का झड़ना

जरूरी है विटामिन-डी

विटामिन-डी दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद कर सकता है।

विटामिन-डी कैल्शियम और फास्फोरस को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं। इसकी कमी से बच्चों में रिकेट्स और वयस्कों में ऑस्टियोमलेशिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

विटामिन-डी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यह अलग-अलग प्रकार के इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

विटामिन-डी मूड को बेहतर बनाने में भी भूमिका निभाता है। इसकी कमी से डिप्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।

विटामिन-डी मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। इसकी कमी से मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द हो सकता है।

ऐसे दूर करें विटामिन डी की कमी

रोजाना धूप जरूर लें, इसके लिए 10 बजे से पहले का समय अच्छा होता है। साथ ही धूप से होने वाले नुकसान से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना न भूलें। धूप लेने के साथ आपको डाइट पर भी ध्यान देना होगा। विटामिन-डी से भरपूर फूड आइटम्स का सेवन करें, जैसे कि मछली (सालमन, ट्यूना), अंडे, दूध, दही, और कुछ प्रकार के मशरूम। डॉक्टर की सलाह पर विटामिन-डी सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।

अगला लेख