Begin typing your search...

प्रेग्नेंसी के बाद कब आता है पहला पीरियड, कितना होगा दर्द?

डिलीवरी के बाद पीरियड्स को लेकर कई महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। डिलीवरी के बाद वापस से नॉर्मल पीरियड्स शुरू होने का सिलसिला बहुत अलग होता है।

प्रेग्नेंसी के बाद कब आता है पहला पीरियड, कितना होगा दर्द?
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 27 Sept 2024 5:00 AM IST

प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद वह कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव से गुजरती है। ऐसे में डिलीवरी के बाद पीरियड्स को लेकर कई महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। डिलीवरी के बाद वापस से नॉर्मल पीरियड्स शुरू होने का सिलसिला बहुत अलग होता है, कई महिलाएं को इसमें कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।

नौ महीने जब गर्भ में शिशु का विकास हो रहा होता है, तब मां का शरीर सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि आंतरिक रूप से भी कई तरह के बदलाव से गुजरता है। जिसके कारण डिलीवरी के बाद वापस से नॉर्मल पीरियड्स होने में कुछ परेशानियां हो सकती है।

डिलीवरी के बाद पहला पीरियड

हालांकि हर महिला के लिए यह अनुभव अलग-अलग हो सकता है। लेकिन आमतौर पर पेट के आस-पास तेज दर्द और ब्लड का भारी फ्लो, पीरियड्स के ब्लड में गांठ जैसा महसूस होना, अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है।

सी-सेक्शन के बाद पहले पीरियड्स

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पीरियड्स नॉर्मल डिलीवरी की तरह ही 6-8 हफ्ते में होता है। लेकिन सी-सेक्शन के बाद पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग और पेन हो सकता है। क्योंकि शरीर ऑपरेशन के दौरान प्रेगनेंसी के दौरान अंदर आराम करने वाले सभी एंडोमेट्रियल टिश्यू को बहार निकाल देता है।

कितने दिन बाद आता है पहला पीरियड?

जहां कुछ महिलाओं को डिलीवरी के 40 दिन बाद पीरियड्स होते हैं तो कुछ महिलाओं को इसमें एक साल भी लग सकता है। ऐसे में अगर डिलीवरी के बाद पीरियड आने में देर लग रही है, तो इसमें घबराने की बात नहीं है। इसके अलावा अगर डिलीवरी के बाद आपको पीरियड होना शुरू होते हैं तो जरूरी है कि पीरियड्स अगले महीने भी हों। आपके पीरियड मिस हो जाते हैं तो दोबारा प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ जाती है।

अगर मां बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करा रही है, तो पहले पीरियड्स में 8 सप्ताह और उससे अधिक का समय लग सकता है। वहीं, इसके विपरीत स्थिति में 6-8 हफ्ते में पीरियड्स हो सकते हैं।

अगला लेख