Begin typing your search...

क्या है स्लीप हाइजीन, कैसे आएगी अच्छी नींद?

आज के दौर में अधिकांश लोग रात को नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में वे देर रात तक रील स्क्रॉल करते रहते हैं, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

क्या है स्लीप हाइजीन, कैसे आएगी अच्छी नींद?
X
( Image Source:  Meta AI )
निशा श्रीवास्तव
निशा श्रीवास्तव

Updated on: 14 Dec 2025 11:27 PM IST

आज के दौर में अधिकांश लोग रात को नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में वे देर रात तक रील स्क्रॉल करते रहते हैं, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अपनी नींद को ठीक करने के लिए स्लीप हाइजीन बेहद जरूरी है। स्लीप हाइजीन उन आदतों के बारे में है, जो अच्छी नींद के लिए अनुकूल मानी जाती हैं। स्लीप हाइजीन को व्यवस्थित करने से आपको तेजी से नींद आने, देर तक सोने और जागने पर तरोताजा महसूस करने में मदद मिल सकती है।

आइए, समझते हैं इन आदतों के बारे में।

दूर करें स्क्रीन

अगर सोने वाले कमरे में टीवी, मोबाइल या लैपटॉप जैसे उपकरण होंगे तो आप न जाने कितनी देर तक इन्हीं के इस्तेमाल में लगेंगे और नींद नहीं आएगी।इसलिए अगर आप यह चाहते हैं कि आपको समय से नींद आ जाए तो अपने मोबाइल आदि को बंद करके सो जाएं।वहीं अगर सुबह जल्दी उठना है तो फोन जैसे उपकरण की बजाय अलार्म घड़ी में अलार्म सेट करके सोएं।

अच्छे गद्दे और तकिए का करें चुनाव

अगर आप बेहतर नींद पाना चाहते हैं तो अपने नींद वाले कमरे का माहौल सोने के लिए आरामदायक बनाएं। इसके लिए आप अपने बिस्तर का गद्दा और तकिये मुलायम चुन सकते हैं क्योंकि अगर आपका गद्दा और तकिया चुभने वाला होगा तो वह आपको पूरी रात परेशान करेगा और सोने भी नहीं देगा।

माहौल का दें ध्यान

बेहतर नींद के लिए सोने के मूड में आना जरूरी है। कई लोग सोना तो चाहते हैं, लेकिन उनके मन में बहुत भटकाव होता है। इसकी वजह आस-पास का माहौल भी हो सकता है। सोने के लिए मूड के साथ, कमरे में अंधेरा, शांति और आरामदायक जगह का होना जरूरी है। अच्छी नींद आए इसके लिए कमरे और बिस्तर का साफ-सुथरा होना बहुत जरूरी होता है।

रूटीन बनाएं

हर दिन एक ही समय पर बिस्तर पर सोने के जाएं और जागें, यहां तक अपनी छुट्टी वाले दिनों में भी।यह तरीका आपकी सर्कैडियन लय को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जिससे आपके लिए सोना और जागना आसान हो जाएगा।बता दें कि सर्कैडियन लय मानव शरीर की आंतरिक घड़ी होती है, जो प्रकाश के संपर्क के आधार पर नींद और जागने के चक्र पर काम करती है।

तनाव करें दूर

बेहतर नींद के लिए शरीर से तनाव कम होना चाहिए। इसके लिए अपनी मनपसंद किताब पढ़ सकते हैं या फिर गुनगुने पानी से नहा सकते हैं।

अगला लेख